इन्दौर – कांग्रेसियों ने गौ माता की सुरक्षा का उठाया जिम्मा शहर के सभी वार्डों में होगा गौ माता का पूजन

सतीश शर्मा की रिपोर्ट
इंदौर कांग्रेसियों ने गौ माता की सुरक्षा का उठाया जिम्मा गायों की दुर्दशा सुधारने काँग्रेस का अभियान
शहर के सभी वार्डों में होगा गौ माता का पूजन इंदौर शहर में बुधवार दोपहर से पिछड़ा वर्ग कांग्रेस ने गायों की सुरक्षा को लेकर एक अभियान की शुरुआत की,जहा बीते दिन कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के नेता हिमांशु यादव ने अभियान की जानकारी दी और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस नेता हिमांशु यादव ने अपने साथियों के साथ राजवाड़ा स्थित माता अहिल्या को दूध से स्नान कराकर एक अभियान की शुरुआत की, जिसके तहत इंदौर शहर में सड़कों पर घूम रही गायों की सुरक्षा के साथ ही शहर के सभी वार्डों में पहुंचकर कांग्रेसी गौ माता का पूजन करेंगे तो वही शहर के समीप यशवंत सागर क्षेत्र में बनी गौशाला में गायों की दुर्दशा करने वाले दोषी प्रशासनिक अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग के साथ सरकार को जगाने का काम भी किया जाएगा।


