मध्यप्रदेश

इन्दौर जिला आपदा प्रबंधन समूह की बैठक सम्पन्न-प्रस्तावों पर भोपाल से स्वीकृती के बाद होंगे आदेश जारी

इन्दौर से सतीश शर्मा की रिपोर्ट

इंदौर जिले में 1 जून याने कल से कौन-कौन सी व्यवसायिक गतिविधियां और सेवाएं प्रारंभ होंगी इसके लिए आज जिला आपदा प्रबंधन समूह की बैठक रेसीडेंसी कोठी में बुलाई गई थी। बैठक में सांसद श्री शंकर लालवानी प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट सहित जिले के सभी विधायक, पूर्व विधायक, आमंत्रित सदस्य ,पूर्व सांसद कृष्ण मुरारी मोघे, डॉ निशांत खरे आदि ने आम जनजीवन की सुविधा के लिए कई व्यवसायिक गतिविधियां प्रारंभ किए जाने को लेकर अपने सुझाव दिए। अधिकांश सदस्यों ने शर्तो के साथ किराना दुकानें खोले जाने , फल सब्जियों की बिक्री प्रारंभ किए जाने और अत्यावश्यक सेवाओं को प्रारंभ किए जाने के सुझाव दिए। सांसद श्री शंकर लालवानी और प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने बताया कि सभी सुझावों को प्रस्ताव बनाकर स्वीकृति के लिए राज्य सरकार को भेजा जा रहा है। राज्य सरकार से जिन प्रस्तावों को स्वीकृति मिलेगी उनसे संबंधित आदेश जिला प्रशासन द्वारा आज रात तक जारी कर दिए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button
Close
Close