ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश
इन्दौर में ABVP के 4 वेक्सीनेशन सेंटर पर 5098 लोगो ने लगवाई वैक्सीन
By Rohit Kumar Ojha
इन्दौर से सतीश शर्मा की रिपोर्ट
इन्दौर में ABVP के 4 वेक्सीनेशन सेंटर पर 5098 लोगो ने लगवाई वैक्सीन
इंदौर शहर में विगत 21 दिनों से ABVP द्वारा संचालित टीकाकरण शिविर में मंगलवार तक 5 हजार 98 लोगों ने वेक्सीनेशन करवाया, राजबाड़ा स्थित बोले एबीवीपी के महामंत्री लक्की आदिवाल अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इंदौर द्वारा शहर के अलग अलग चार स्थानों पर टीकाकरण शिविर का 5 मई 2021 को प्रांत संगठन मंत्री निलेश सोलंकी द्वारा शुभारंभ किया गया था, जो अभी तक अनवरत संचालित है।ABVP इंदौर के 25 कार्यकर्ता संचालित शिविरों में अपनी सेवाएं निरंतर दे रहे हैं।विद्यर्थि परिषद के महानगर मंत्री लक्की आदिवाल ने बताया कि सरकार द्वारा 18 वर्ष से अधिक की आयु के लोगों के लिये निशुल्क कोरोना से बचाव की वैक्सीन लगाई जा रही है। इस हेतु शासन के सहयोग से ABVP इंदौर द्वारा कोविड टीकाकरण शिविर का संचालन किया गया। जिसमें अभी तक इन शिविरों में 45+ आयु वर्ग के 1314 एवं 18+ आयु वर्ग के 3784 युवाओं नर वैक्सीन लगवाई, जहा अभी तक 5 हजार 98 लोगों ने टीका लगवाया है।




