ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

इन्दौर। सांवेर में 32,778 परिवारों को निशुल्क राशन उपलब्ध होगा ।

कोरोना की दुसरी लहर में सरकार की योजना का लाभ दिया जा रहा, कोई भूखा न रहे इस उद्देश्य के साथ हो रहा राशन वितरण

 

रिपोर्टर : सतीश शर्मा, इन्दौर
कोरोना की दूसरी लहर में गरीब व जरूरतमंद लोगों को इंदौर जिले के सांवेर विधानसभा क्षेत्र में 32 हजार 778 परिवारों को निशुल्क राशन उपलब्ध कराया जाएगा, साँवेर के रेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता कर भाजपा नेताओं ने बुधवार को जानकारी दी।

इंदौर शहर के बाद ग्रामीण इलाकों में कोरोना का प्रकोप इस बार अधिक देखने में आ रहा है, ऐसे में शासन प्रशासन भी शहरी इलाकों के साथ-साथ ग्रामीण अंचलों में विभिन्न तरह से लोगों को योजनाओं का लाभ देने का प्रयास कर रहा है, इसी क्रम में सांवेर विधानसभा क्षेत्र में भी कोरोना के संकट में कोई भूखा ना रहे इस उद्देश्य से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट द्वारा राशन वितरण किया जा रहा है। सांवेर के रेस्ट हाउस में मंत्री सिलावट के प्रतिनिधि दिलीप चौधरी ,भारत सिंह चीमली, भगवान परमार, संदीप चंगेडिया, विनोद चंदानी व अन्य लोगों ने एक प्रेस वार्ता बुधवार को आयोजित की, जहां उन्होंने सांवेर विधानसभा क्षेत्र में राशन वितरण की कार्यप्रणाली की जानकारी दी। जहां दिलीप चौधरी ने बताया कि जिले के साँवेर विधानसभा क्षेत्र में अब तक 27 हजार 206 परिवारों को निशुल्क खाद्यान्न वितरित किया जा चुका है, साँवेर विधानसभा क्षेत्र में कुल 32 हजार 778 परिवारों को राशन उपलब्ध सरकार द्वारा कराया जाएगा । उनके मुताबिक मुख्यमंत्री खाद्यान्न योजना के अंतर्गत यह राशन जरूरतमंद लोगों में वितरित किया जा रहा है। वहीं भाजपा नेता भारत सिंह चिमली के मुताबिक विधानसभा क्षेत्र को 3 माह जिनमें अप्रैल मई-जून में मुख्यमंत्री खाद्यान्न योजना के तहत कुल 17 सावर 95 मेट्रिक टन खदान आवंटित किया गया है जिसमें अभी तक 14 सौ 89 मेट्रिक टन खाद्यान्न वितरित हो चुका है वर्तमान में 306 मेट्रिक टन खाद्यान्न वितरित करना है। प्रेस वार्ता में मौजूद लोगों के अनुसार अभी तक 83% हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा चुका है वही सांवेर क्षेत्र में 59 शासकीय उचित मूल्य की दुकानों यानी कि कंट्रोल से अनाज का वितरण किया जा रहा है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत अनाज वितरण बीती 17 मई से प्रारंभ हो गया है। जहां भाजपा नेताओं ने बताया कि अन्योदय योजना अंतर्गत प्रत्येक कार्डधारक को निशुल्क 35 किलो राशन दिया जावेगा एवं प्राथमिक परिवार को निशुल्क 5 किलो प्रति व्यक्ति अनाज को रोना कि संकट की घड़ी में मिलेगा।

Related Articles

Back to top button
Close
Close