ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

इन्दौर। सांवेर में दिनदहाड़े ढाई लाख से भरा बाइक पर रखा झोला हुआ चोरी

सांवेर में मेडिकल स्टोर पर दवाई खरीदना एक शख्स को पड़ गया भारी

 

रिपोर्टर : सतीश शर्मा, इन्दौर
सांवेर में मेडिकल स्टोर पर दवाई खरीदना एक शख्स को पड़ गया भारी, बाइक पर टँगे बैग में रखे ढाई लाख रुपए से भरा बैग हुआ चोरी
एक तरफ कोरोना कर्फ्यू की चेकिंग दुसरीं ओर चोरों के हौसले बुलंद
सांवेर में दिनदहाड़े ढाई लाख से भरा बाइक पर रखा झोला हुआ चोरी
CCTV फुटेज के आधार पर पुलीस कर रही जाँच
बैंक से पैसे निकालकर मेडिकल स्टोर पर रुके सख्स के साथ हुई वारदात

इन्दौर। बैंक से पैसे निकालने के बाद मेडिकल स्टोर से दवाई लेने के दौरान बाइक पर टंगे बेग में रखे ढाई लाख रुपए से भरे झोले को पलक झपकते अज्ञात चोर ले भागा, साँवेर के अजनोद रोड की घटना के बाद एक सख्स की शिकायत पर पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही, जहां पुलिस की जांच जारी है। एक तरफ जहां कोरोना कर्फ्यू में पुलिस द्वारा कई जगह चेकिंग पॉइंट लगाकर लोगों से पूछताछ की जा रही है,तो वहीं दूसरी ओर चोरों के हौसले बुलंद है। चोर दिन दहाड़े बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहे है। जी हां बुधवार को दोपहर में एक चोरी की वारदात हुई, जहां मोटरसाइकिल पर टंगे बैग में रखे झोले को चोर पलक झपकते उड़ा ले गया, जिसमें ढाई लाख रुपए और लाखों रुपए के चेक व अन्य दस्तावेज रखे थे। दरअसल घटना की जानकारी देते हुए सांवेर रोड स्थित रामा फास्फेट कंपनी में कार्य करने वाले भंवर सिंह पिता हरि सिंह ने पुलिस को बताया कि वह सांवेर के ही शिहाना गांव का रहने वाला है, पीड़ित के मुताबिक बुधवार दोपहर को सांवेर स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से उसने ढाई लाख रुपये किसी कार्य के लिए एकाउंट से निकाले थे, जहां पैसे को एक बैग में रखकर वह कुछ ही दूरी पर कृष्णा मेडिकल स्टोर से दवाई लेने के लिए रुका और झोला गाड़ी पर ही टँगे बैग में रख दिया, उसने मेडिकल दुकान से दवाई खरीदने के बाद जब पलट कर देखा तो गाड़ी पर बैठ नहीं था। इतना देखते ही भंवर सिंह के होश उड़ गए ,उसने इधर-उधर बैग ढूंढने की कोशिश की लेकिन बैग और चोर नहीं मिला । जिसके बाद वह सांवेर थाने पहुंचा जहां उसने पुलिस को घटना की जानकारी दी। भंवर सिंह ने पुलिस को बताया कि उक्त रुपए उसने जमीन बेचकर अपने बैंक खाते में रखे हुए थे, जहां निजी कार्य के चलते उसे रुपयों की जरूरत लगी तो पैसे निकालकर वह दवाई लेने गया था। जहां चोरी की वारदात हो गई। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उक्त झोले में ढाई लाख रुपए नगदी सहित 1 लाख का और ₹ 2 लाख के भरे हुए 2 चेक भी रखे हुए थे, साथ ही बैंक पासबुक व कई अन्य दस्तावेज कपड़े के पीले रंग के झोले में रखे थे। चोरी कि वारदात के बाद पुलिस ने फरियादी के बयानों के आधार पर केस दर्ज कर लिया है, वही मेडिकल स्टोर व आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और पुलिस की जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button
Close
Close