मध्यप्रदेश

एस.ड़ी.एम गुढ़ एवं पी.डब्ल्यू.ड़ी के अधिकारियों द्वारा ग्राम दुआरी के लंकाटोला पहुँचमार्ग में धोबा नाला निर्माण के लिए किया गया ले-आउट ।

रीवा से  निखिल पाठक की रिपोर्ट

रीवा जिले के गुढ़ तहसीलान्तर्गत ग्राम दुआरी पटवारी हल्का दुआरी क्रमांक 22 द्वारा अनुविभागीय अधिकारी महोदय तहसील गुढ़ के आदेशानुसार ग्राम दुआरी की आराजी नम्बर 1543 नाला में प्रस्तावित ब्रिज निर्माण हेतु मौके पर चूना डाला गया।उपस्थित लोगों एवं लोक निर्माण विभाग के सब-इंजीनियर कर्मचारियों के समक्ष ब्रिज निर्माण का ले-आउट किया गया।श्रीमां् अनुविभागीय महोदय गुढ़ के समक्ष निर्णय लिया गया कि ब्रिज का नये तरीके से प्रस्ताव तैयार किया जाय । पुल नया परिवर्तित मार्ग में नया प्रस्ताव ब्रिज कार्पोरेशन (P.W.D) को पत्र लिखकर डिजाइन कराकर नया पुल बनाया जाय,तब तक के लिए पूर्व निर्मित एवं प्रस्तावित सड़क को आवागमन योग्य ठेकेदार द्वारा एवं जन-सहयोग की आवश्यकता होनें पर जन-सहयोग लेकर बनाया जाय और तब तक चलनें योग्य पुलिया बनाया जाय।

Related Articles

Back to top button
Close
Close