ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

कन्नौद खातेगांव।कोविड-केयर सेंटर खातेगांव से 11 मरीज स्वस्थ होकर हंसते, मुस्कुराते हुए घर रवाना

कोविड- केयर सेंटर को आईसीयू सेंटर मैं तब्दील किया विधायक आशीष शर्मा के प्रयास से ....

रिपोर्टर – संतोष कुमार धनगर

 

कोविड-केयर सेंटर खातेगांव से 11 मरीज स्वस्थ होकर हंसते, मुस्कुराते हुए घर रवाना,
कोविड- केयर सेंटर को आईसीयू सेंटर मैं तब्दील किया विधायक आशीष शर्मा के प्रयास से ….
डॉक्टर लेखराज व उनकी टीम को राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाना चाहिए

कन्नौद खातेगांव। कोरोना पॉजिटिव मरीजों को खातेगांव कोविड केयर सेंटर में समुचित उपचार दिलाए जाने के लिए विधायक आशीष शर्मा ने सबसे पहले खातेगांव कोविड केयर सेंटर का शुभारंभ किया था । शुभारंभ के बाद से आज तक 140 कोरोना पाजिटिव मरीजों का खातेगांव में डॉ लेखराज एवं उनकी टीम की निगरानी में इलाज जारी है । 100 से अधिक लोगों को कोरोना सेंटर से स्वस्थ करके भेजा जा चुका है । आज बुधवार को डॉ लेखराज की उपस्थिति में 11 कोरोना पॉजिटिव मरीजों को पूर्ण रूप से स्वस्थ कर छुट्टी दी गई ,हंसते मुस्कुराते हुए 11 लोग कोरोना से पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर अपने घर लौटे । पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर घर लौटे गोपाल, गोविंद, जितेंद्र, सुनीता बाई बताते हैं कि डॉ लेखराज, सिस्टर रंजना साहू और उनके साथ पूरी टीम ने हमें काफी उत्साहित किया है, और समय-समय पर हैं सही उपचार दिया जिससे हम आज पूर्ण रूप से स्वस्थ है, और अपने परिवार के पास जा रहे हैं ।

इस टीम को राज्य स्त्री सम्मान से सम्मानित किया जाना चाहिए

डॉक्टर लेखपाल ,डॉ अनुज चाचेरे, सुश्री रंजना साहू स्टाफ नर्स रिपोर्टिंग एवं मैनेजमेंट ,संदीप मेहता, नर्सिंग स्टाफ सुश्री पुष्पा , परवेज मंसूरी, सपना सोलंकी ,रोहित धाकड़, नेहा सोलंकी ,राजेश कुमावत ,राजेश प्रजापत, श्रीमती जी ब्ही जुलिया, सतीश जामले ,अंकित पाटीदार, हेमलता विश्वकर्मा, घनश्याम सेरदिया, गौरीशंकर पाटीदार, भत्य संजय, संदीप, वार्ड बाय रवी अपनी सेवा प्रदान कर रहे हैं ।

टीम ऑक्सीजन की भी रही महत्वपूर्ण भूमिका

आज से लगभग 1 माह पूर्व जब नगर के युवा साथि अजय साहू, लियाकत मंसूरी ऑक्सीजन टीम ने सिर्फ़ ऑक्सीजन की कमी के कारण कोरोना पीड़ितों की जान पर बन आये ख़तरे को महसूस किया तो उन्होंने प्रण किया कि वो क्षेत्र में किसी को ऑक्सीजन के लिए तड़प कर मरने नहीं देंगे। और लगातार ऑक्सीजन की पूर्ति कर रहे हैं ।

 

Related Articles

Back to top button
Close
Close