मध्यप्रदेश

कलेक्टर और एसपी ने नगर का दौरा का आमजन से मास्क पहनने की अपील की

सिलवानी से शिवम साहू की रिपोर्ट

सिलवानी। कलेक्टर उमाशंकर भार्गव व एसपी मोनिका शुक्ला ने शुक्रवार को नगर का दौरा कर आमजन से मास्क पहनने की अपील की। कलेक्टर भार्गव ने बजरंग चौराहा पर दुकानों के संचालकों से कहा कि वे खुद मास्क पहने और बिना मास्क ग्राहक को सामान नहीं दें। राहगीरों से मास्क पहनने व घर से बाहर आवश्यक काम होने पर निकलने की अपील की। दुकानदारों से गाइडलाइन की पालन करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक मोनिका शुक्ला ने कहा कि गाइडलाइन का पालन नहीं होने पर सख्ती से निपटा जाएगा। इस दौरान एसडीएम संघमित्रा बौद्ध, एसडीओपी पीएन गोयल, तहसीलदार शत्रुघन सिंह, नायाब तहसीलदार लखनलाल सोनानिया, थाना प्रभारी आशीष चैधरी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
Close
Close