मध्यप्रदेश
कलेक्टर की E पास व्यवस्था निर्णय कठोर लेकिन उद्देश्य पवित्र है इसलिए स्वीकार है: जनता। इमानदार को तकलीफ नहीं बेईमान की खैर नहीं SP

रतलाम से पवन सोलंकी की रिपोर्ट
उद्देश्य अगर पवित्र है तो आदमी कठोर से कठोर निर्णय भी स्वीकार कर लेता है। यही कारण है कि कलेक्टर कुमार पुरषोत्तम का जिले में लागू किया गया E पास सिस्टम लोगों ने सहजता से स्वीकार कर लिया है और इसी कारण रतलाम शहर सहित जिले के लगभग सभी कस्बों व गांवों में आज से लागू ई पास व्यवस्था के मद्दे नजर इक्का-दुक्का लोग ही सड़कों पर नजर आये यह भी वे लोग थे जिनके पास पास है और जरूरी काम से बाहर निकले थे। वैसे भी आज जिला कलेक्टर एसपी दोनों ने स्पष्ट कर दिया की मेडिकल इमरजेंसी मैं किसी भी वाहन या व्यक्ति को रोका नहीं जाएगा लेकिन इस इमरजेंसी की आड़ में किसी धोखा देने वालों को छोड़ा भी नहीं जाएगा।


