ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश
कलेक्टर ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण बैठक कर नोडल अधिकारियों को सौंपे दायित्व
जिला अस्पताल में बेड टू बेड ऑक्सीजन की सप्लाई के निर्देश
By Rohit Kumar ojha
अशोकनगर से ओमप्रकाश रघुवंशी की रिपोर्ट
कलेक्टर ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण
बैठक कर नोडल अधिकारियों को सौंपे दायित्व
जिला अस्पताल में बेड टू बेड ऑक्सीजन की सप्लाई के निर्देश
जिला कलेक्टर द्वारा बुधवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण कर ऑक्सीजन प्लांट स्थल, कोविड कंट्रोल एण्ड कमांड सेंटर, आईसीयू वार्ड तथा कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कोविड सेंटर में भर्ती मरीजों एवं इलाज के बारे में विस्तार से जानकारी ली। निरीक्षण के बाद अस्पताल में नॉडल अधिकारियों के साथ बैठक कर दायित्व सौंपे गए। बैठक में कलेक्टर अभय वर्मा ने बताया कि गुना एवं ग्वालियर से ऑक्सीजन प्राप्त हो रही है। उन्होंने जिला चिकित्सालय में बेड टू बेड ऑक्सीजन सिलेंडर से ऑक्सीजन की सप्लाई की व्यवस्था कराए जाने के निर्देश दिए। कोविड आईसीयू वार्ड में पाइप लाइन के माध्यम से ऑक्सीजन की सप्लाई निरंतर बनाए रखे जाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने रेमडेसिविर इंजेक्शन की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली तथा निर्देशित किया कि मुख्यचिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अपनी अनुरक्षा में इंजेक्शन का रख रखाव करें। साथ ही जरूरतमंद मरीजों को आश्यकतानुसार उपलब्ध कराएं। उन्होंने दवाईयों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए।




