ताजा ख़बरेंमध्यप्रदेश

कुरवाई(विदिशा)-सीएम हेल्पलाइन 181 पर शिकायत वापस लेने के लिए कुरवाई तहसीलदार द्वारा वृद्ध महिला उसके बेटे पर दबाव डाला|

कुरवाई तहसील के अंतर्गत ग्राम तमोइया मैं दबंगों द्वारा व्रद्ध महिला की जमीन पर कब्जा कर पक्का मकान का निर्माण किया जा रहा है वृद्ध महिला लगा रही है कुरवाई तहसील के चक्कर

सीएम हेल्पलाइन 181 पर शिकायत वापस लेने के लिए कुरवाई तहसीलदार द्वारा वृद्ध महिला उसके बेटे पर दबाव डाला कुरवाई तहसील के अंतर्गत ग्राम तमोइया मैं दबंगों द्वारा व्रद्ध महिला की जमीन पर कब्जा कर पक्का मकान का निर्माण किया जा रहा है वृद्ध महिला लगा रही है कुरवाई तहसील के चक्कर  लोकेशन- कुरवाई के अंतर्गत ग्राम तमोइया का मामला है पूर्व में भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं महिला कलाबाई शपथ पत्र के माध्यम से मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत तथा विदिशा जिले के कलेक्टर डॉक्टर पंकज जैन से पत्र के माध्यम से इंसाफ की गुहार लगा रही है पूर्व में भी ऐसे मामले सामने आए हैं तहसीलदार की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लग चुके हैं एक मामला पूर्व में ग्राम पंचायत जरहा का आया था जिसमें पीड़िता प्रीति राजपूत अपनी जमीन के विवाद को लेकर मीडिया से शिकायत की थी एवं कला बाई के मामले में सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की गई थी जो तहसीलदार हेमंत शर्मा द्वारा पीड़िता की सीएम हेल्पलाइन से शिकायत वापस करवा कर अब परेशान किया जा रहा है ओर न ही कोई सुनवाई हो रही है यह मामला कुरवाई तहसील के ग्राम तमोइया का है जहां महिला कलाबाई की जमीन पर अवैध रूप से बहुत लंबे समय से मकान का निर्माण पंचाभोई द्वारा किया जा रहा है जिसकी शिकायत की पूर्व में ही कि जा चुकी थी महिला ने कुरवाई तहसील आकर हमें यह जानकारी दी जानकारी देते हुए कहा की हमारी जमीन तमोइया में है उस पर पंचाभोई नामक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से मकान का निर्माण किया गया हमने जब इसकी शिकायत मध्यप्रदेश शासन की हेल्पलाइन 181 पर शिकायत की तो हमें कुरवाई तहसीलदार हेमंत शर्मा द्वारा बुलवाया गया और हमसे कहा गया तहसीलदार कुरवाई द्वारा की शिकायत वापस ले लो तभी हम कार्रवाई करेंगे हमने तहसीलदार साहब के कहने पर अपनी शिकायत वापस ली परंतु 15 दिन से ज्यादा बीत गए हैं अभी तक निर्माण कार्य नहीं रोका गया और कोई कार्यवाही नहीं की गई मेरी उम्र 65 साल है मैं ग्राम बरवाई से कुरवाई तहसील के रोज चक्कर काट रही हूं इस उम्र में मुझे परेशान किया जा रहा है ऐसे में मुझे प्रशासन द्वारा कोई मदद नहीं की जा रही है मेरी जमीन पर पंचाभोई द्वारा लगातार मकान का निर्माण कार्य जारी है पीड़ित महिला कलाबाई द्वारा कहा गया हम फिर से मध्यप्रदेश शासन की हेल्पलाइन 181 पर तहसीलदार कुरवाई की शिकायत करेंगे कि इन्होंने हमपे दबाव डालकर कर शिकायत वापस लेने को कहा हम डर गए थे इसलिए हमने शिकायत वापस ले ली परंतु अब हम 181 पर फिर से तहसीलदार हेमंत शर्मा की शिकायत दर्ज कराएंगे इस संबंध में मीडिया ने जब कुरवाई तहसील दार से बाइट लेनी चाही तो उन्होंने इस मामले में वाइट देने से इनकार किया

Related Articles

Back to top button
Close
Close