मध्यप्रदेश
केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल ने किया किया बंडा के कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण। व्यवस्थायें ना होने पर जताई नाराज़गी।

बंडा से अतुल विश्वकर्मा की रिपोर्ट
बंडा। शुक्रवार को भारत सरकार के केंद्रीय राज्यमंत्री एवं दमोह लोक सभा सांसद प्रहलाद पटेल शुक्रवार को बंडा पहुँचे और कांटी रोड पर स्थित आई टी आई भवन में बन रहे कोविड केअर सेंटर का निरीक्षण किया। जहां आक्सीजन सहित अन्य सभी व्यवस्थाओं के ना होने पर नाराजगी जताई और तत्काल दूरभाष के माध्यम से सागर कलेक्टर को सभी सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए।


