ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश
कैलारस। माकपा का प्रदेश व्यापी विरोध दिवस। “प्रदर्शन व पुतला दहन किए गए”।

गिर्राज कुमार शर्मा की रिपोर्ट
कोरोना काल के दौरान प्रदेश में ऑक्सीजन की कमी, दवाइयों का टोटा, वेंटिलेटर की कमी तथा अस्पतालों में बैडों व समुचित व्यवस्थाओं की कमी के चलते लाखों लोग असमय काल के मुंह में समा गए। लेकिन प्रदेश की भाजपा की शिवराज सिंह सरकार अपनी विफलता छुपाने के लिए मौत के आंकड़ों को छुपाने का खेल खेल रही है । उसे जनता की कोई फिक्र नहीं है।मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने सरकार के इस कृत्य की निंदा करते हुए प्रदेश व्यापी विरोध दिवस मनाने तथा प्रदेश सरकार का पुतला दहन करने का आह्वान किया है । इसी कड़ी में विभिन्न गांवों तथा मोहल्लों में विरोध कार्रवाहीयां आयोजित कर प्रदेश सरकार का पुतला दहन कार्यक्रम किया गया। इस मौके पर माकपा के नेता अशोक तिवारी ने कहा है कि एक ओर तो सरकार की असफलता की वजह से लाखों लोग मौत के मुंह में चले गए। सरकार आंकड़े छुपा रही है।


