कैलारस।स्व सहायता समूह एवं एसएमसी के सभी सदस्य गण कोविड-19 का शत प्रतिशत वैक्सीनेशन करावे– वर्मा

कैलारस से गिर्राज कुमार शर्मा की रिपोर्ट
जनपद शिक्षा केंद्र कैलारस के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक विद्यालय एवं माध्यमिक विद्यालय एवं अनुदान शाला एवं मदरसों के एस एचजी एवं एसएमसी अध्यक्ष एवं सचिव की एक महत्वपूर्ण बैठक 25 जून 20 21 समय दोपहर 11:00 बजे जनपद पंचायत सभागार में मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉक्टर ईश्वर सिह वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई बैठक को संबोधित करते हुए सीईओ डॉक्टर वर्मा ने कहा की वर्ष 2019 से वर्ष 2021 तक मध्यान्ह भोजन योजना के तहत जारी की गई खाद्यान्न के समायोजन की जानकारी तत्काल प्रपत्र पर भरकर जनपद शिक्षा केंद्र कार्यालय में जमा करावे और स्व सहायता समूह एवं शाला प्रबंधन समिति के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य अपना एवं अपने परिवार के सभी सदस्यों का 100% कोविड-19 का वैक्सीनेशन करावे बैठक को संबोधित करते हुए बीआरसीसी दफेदार सिंह सिकरवार ने कहा कि शासन से जितना खाद्यान्न एसएचजी एवं एसएमसी को प्रदाय किया जावे उसे समय सीमा में सूखा राशन गेहूं एवं चावल बच्चों को वितरित किया जावे यदि किसी प्रकार की वितरण के समय शिकायत प्राप्त होती है और शिकायत सिद्ध होने पर उस एजेंसी के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जावेगी तथा कोविड-19 का वैक्सीनेशन कराने में शासन एवं प्रशासन का आप सभी लोग पूर्ण सहयोग प्रदान करें वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करने के लिए जन जागरूकता अभियान चलाकर गांव में शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन करावे टीकाकरण ही इस बीमारी का एकमात्र उपचार है इससे ब्लड हुमिनिटी बढ़ती है तथा समाज में कुछ लोगों में फैली हुई भ्रांति को दूर करें इस बैठक का संचालन बीएसी फखरुद्दीन खान द्वारा किया गया बैठक में प्रमुख रूप से बीएसी केशव शुक्ला, रमाकांत शर्मा, श्रीनिवास बघेल , सीएसी राजेंद्र शुक्ला, महावीर प्रसाद शर्मा, सहित स्व सहायता समूह के अध्यक्ष सचिव एवं एसएमसी के अध्यक्ष सचिव विशेष रूप से उपस्थित रहे।


