मध्यप्रदेश

कोरोना कफ्र्यू के दूसरे दिन एक्शन मोड पर नजर आई पुलिस  बेवजह घर से बाहर निकलने पर 93 के काटे चालान, 1 दुकान सील

अशोकनगर से ओमप्रकाश रघुवंशी की रिपोर्ट

कोरोना संक्रमण की रफ्तार को रोकने के लिए 25 अप्रैल तक कोरोनो कफ्र्यू लगाया गया है और लोगों को घर में रहने के लिए कहा गया है। इसके बाद भी लोग जागरूकता नहीं दिखा रहे हैं और बिना काम के ही बाहर घूमते नजर आ रहे हैं और मास्क भी नहीं लगाते हैं। कोरोना कर्फ्यू के दूसरेे दिन रविवार को भी बाजार बंद रहा और जरूरत का सामान लोगों को उपलब्ध कराया गया, लेकिन सडक़ों पर बिना बजह घूमते हुए लोग भी नजर आए जिसको लेकर पुलिस ने भी कड़ा रुख अपनाया और शहर के तिराहों, चौराहों पर चैकिंग लगाकर मोटर साइकिल वालों के साथ-साथ चार पहिया वाहन चालकों को रोककर पूूछताछ की गई। पुलिस ने ऐसे लोगों को समझाइश देने के साथ फटकार भी लगाई। वहीं वेवजह बाहर निकलने पर 93 लोगो के चालान भी बनाए गए। इसके साथ ही चोरी-छिपे सामान बेचते पडक़े जाने पर एक दुकान को भी सील किया गया।

Related Articles

Back to top button
Close
Close