नरवर से संवाददाता संतोष शर्मा की रिपोर्ट
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर मे हाल बेहाल है जिसको लेकर मध्यप्रदेश के जिलों में कोरोना कर्फ्यू लगाया गया है शिवपुरी जिले में आगामी 30 अप्रैल तक कोरोना कर्फ्यू घोषित है और आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को समयानुसार खोलने के निर्देश दिए गए हैं परंतु नरवर नगर में कुछ लापरवाह दुकानदारों द्वारा कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करते हुए दुकानें खोली जा रही थी जिस जिस पर मंगलवार को सुबह नायब तहसीलदार किरण सिंह,टीआई मनीष शर्मा एवं सीएमओ संतोष सैनी द्वारा संयुक्त कार्यवाही की गई जिसके अंतर्गत नौ दुकानों को सील किया गया। टीआई मनीष शर्मा द्वारा बताया गया कि जो दुकानदार कोरोना कर्फ्यू के दौरान दुकान खोल कर बैठे थे उनकी वीडियोग्राफी करवाई गई है तथा नायब तहसीलदार द्वारा करीब 9 दुकानों को सील किया गया जिन पर शीघ्र जुर्माना लगाया जाएगा ।
