उत्तरप्रदेशताजा ख़बरें

कोरोना महामारी को लेकर जागरूकता अभियान निजाम अली

पीलीभीत से अखलेश कुमार शर्मा की रिपोर्ट

 

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की तरफ से मास्क वितरण अभियान चलाया गया
जिसमें जिला अध्यक्ष अनूप अग्रवाल जी, जिला महामंत्री शैली अग्रवाल जी, जिला युवा अध्यक्ष शैली शर्मा जी नगर अध्यक्ष अमित अग्रवाल, नगर क्षेत्राधिकारी व कोतवाली प्रभारी के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया।। क्योंकि बड़े बड़े शहरों व संवेदनशील क्षेत्रों में रात्रिकालीन कर्फ्यू भी लगा दिया गया है जिसको देखते हुए कोरोना से बचाव का अभियान चलाया गया।।
जिसमें सभी छोटे बड़े व्यापारी आम लोग राहगीर से मास्क पहनने का आग्रह किया गया और साथ ही सभी के लिए 500 के लगभग मास्क वितरण किए गए जिसमें शहर में जाटों वाला चौराहा होते हुए बरेली दरवाजा चौराहा, जेपी रोड, आयुर्वेदिक कॉलेज अस्पताल, सुनहरी मस्जिद, चूड़ी वाली गली, चौक बाजार सब बाजारों में घूम घूम कर मास्क का वितरण किया गया। जिसमें कोतवाल प्रभारी श्री अतर सिंह जी ने उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का आभार जताते हुए कहा कि व्यापारियों के सहयोग से करोना के बचाव में बहुत हद तक कामयाबी मिलेगी।।
इसमें तमाम व्यापारी इकट्ठे रहे और उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के समस्त पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष अनूप अग्रवाल, जिला महामंत्री शैली अग्रवाल, युवा जिला अध्यक्ष शैली शर्मा, नगर अध्यक्ष निमित अग्रवाल भी मौजूद, मोनू अवस्थी, राजू मौर्य, मनोज कश्यप, राजेश मोर्य, विशेष शर्मा, हर्षित गंगवार, नितिन गुप्ता आदि व्यापारी मौजूद रहे।।

Related Articles

Back to top button
Close
Close