कोरोना महामारी को लेकर पुलिस ने जागरूक महिला और पुरुषों का बनाया वाट्सएप ग्रुप पैदल मार्च करते हुए थाने की टीम व ग्रुप के सदस्य।*

दिनांक 10-5-21
जिला रतलाम
रिपोर्टर पवन सोलंकी
महामारी के बारे में समझाने के साथ ही लोगों को इसके प्रति जागरूक करेंगे
बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर थाना क्षेत्र में आने वाले सभी गांवों के जागरूक पुरुष और महिलाओं का वाट्सएप ग्रुप बनाया है। जिसका नाम महिला वॉलेंटियर्स व सुरक्षा समिति का नाम दिया गया है। जिसमें दोनों वर्ग के 150-150 सदस्यों के दो ग्रुप बनाए हैं।
ग्रुप के युवा व महिलाएं पुलिस के साथ मिलकर थाना क्षेत्र में आने वाले गांवों व शहर में मार्च पास्ट करते हुए फैल रही गंभीर बीमारी को लेकर नगर में व गांवों के स्थानीय ग्रुप के सदस्य हर गली मोहल्ले में जाकर लोगों को जागरूक करेंगे। इसकी मॉनिटरिंग एसपी गौरव तिवारी व सैलाना थाना प्रभारी शिवमंगल सिंह सेंगर करेंगे।
कोरोना महामारी को लेकर जन जागरूकता फैलाने के लिए एसपी गौरव तिवारी के निर्देश पर थाना प्रभारी सेंगर ने थाना क्षेत्र में आने वाले सभी गांवों के चुनिंदा व जागरूक युवाओं तथा महिलाओं के दो अलग-अलग वाट्सएप ग्रुप बनाए हैं। इसमें स्थानीय महिलाओं व युवाओं को जोड़ा गया है। जो इस कोरोना महामारी के चलते जनजागृति अभियान के तहत नागरिकों को लगातार घर मे रहने व इस घातक बीमारी के दुष्परिणाम के बारे में बताएंगे।
रविवार को थाना प्रभारी सेंगर ने टीम व ग्रुप के सदस्यों के साथ पैदल मार्च कर नागरिकों को समझाइश दी



