ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश
कोरोना वालेंटियर बनकर युवाजन ग्रामीणों को कर रहे जागरूक सोसल मीडिया या अन्य अफवाहों से बचे, कोरोना से बचाव की वैक्सीन लगवाएं – दे रहे समझाइश इन्दौर जिले सहित आसपास के क्षेत्र में संस्था चेतना अटल युवा मंडल के लोग, फैला रहे जागरूकता
By Rohit Kumar ojha
इन्दौर से सतीश शर्मा की रिपोर्ट…
कोरोना वालेंटियर बनकर युवाजन ग्रामीणों को कर रहे जागरूक
सोसल मीडिया या अन्य अफवाहों से बचे, कोरोना से बचाव की वैक्सीन लगवाएं – दे रहे समझाइश
इन्दौर जिले सहित आसपास के क्षेत्र में संस्था चेतना अटल युवा मंडल के लोग, फैला रहे जागरूकता
प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद इंदौर के तत्वावधान में नवांकुर संस्था चेतना अटल युवा मंडल के युवाओं ने अपने स्तर से ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना की रोकथाम के लिए हर सभव प्रयास जारी रखे हुए है। जहा वोभिन्न स्थानो पर पहुचकर लोगों को सोशल मीडिया पर चल रहे कोरोना से बचाव की वैक्सीन को लेकर अफवाह से दूर रहने के लिए कहा जा रहा है। आमजन को जागरूक करते हुए कहा जा रहा कि, ऐसे मैसेज ना करे ऒर अगर आपको कोई भेजे तो उसे समझाये की अफवाह वाले मेसेज किसी को न भेजे, संस्था के लोग घर घर पहुच कर लोगो को बता रहे कि वैक्सिन सुरक्षित है इसे अवश्य लगाये। इस अवसर पर मण्डल की कोमल सिसोदिया ने ग्राम सिंदोड़ा में प्रत्येक ग्रामीण जन को बताया कि अगर आपको खाँसी, सर्दी,जुकाम ,बदन दर्द के लक्षण है तो आप छिपाये नही जल्द से उसका उपचार करे, डरे नही सतर्क रहें । हमे शासन प्रशासन का सहयोग कर के कोरोना को हराना ना है। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद इंदौर के विकासखंड समन्वयक प्रवेश शर्मा के नेतृत्व में वाट्स एप ग्रुप के माध्यम से वालेंटियर को बताया जाता हैं, कि वो किस प्रकार से अपने क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाये । संस्था के लोग इन दिनों गांवों में वैक्सीनेशन करवाने व मास्क लगाने के लिए ग्रामीण जन को प्रेरित कर रहे हैं और लोग इस पहल का सहयोग भी कर रहे हैं। इस अवसर पर ग्रुप के माध्यम से नरेन्द्र शर्मा, लक्ष्मी ठाकुर ,अजय परमार ,अभिषेक पंवार, बबली राठौर आदि अपने स्तर से जागरूक कर रहे हैं।




