मध्यप्रदेश
खातेगांव देवास जिले के अंतिम छोर पर देवास जिला कोराना प्रभारी मंत्री उषा ठाकुर ने खातेगांव कोविड-19 सेंटर पर पहुंचकर मरीजों के हाल जाने एवं डॉक्टरों को प्रणाम कर आभार व्यक्त किया
मां नर्मदा के नाभि स्थल पहुंचकर मां नर्मदा से की प्रार्थना ।

खातेगांव से संतोष कुमार धनगर की रिपोर्ट
प्रभारी मंत्री उषा ठाकुर ने कोविड- सेंटर का निरीक्षण कर डॉक्टरों का किया आभार व्यक्त
इस अवसर पर विधायक आशीष शर्मा ने खातेगांव कोविड-19 मरीजों का इलाज कर रहे कोविड-19 खातेगांव सेंटर के प्रभारी डॉ लेखराज से ,सेंटर पर सेवा दे रही सिस्टर रंजना साहू एवं स्टाफ से परिचय कराया और बताया कि सीमित संसाधनों के बीच खातेगांव स्टॉप बेहतर कार्य कर रहा है l
मंत्री उषा ठाकुर ने कहा छोटे से नगर खातेगांव में शासन प्रशासन एवं डॉक्टरों की टीम मिलकर सेंटरों पर पहुंच रहे मरीजों को ठीक कर रहे हैं, एवं रात दिन इस महामारी से लड़ रहे हैं । हम आपके कार्य की सराहना करते हैं एवं आपको धन्यवाद देते हैं l प्रभारी मंत्री उषा ठाकुर ने नेमावर मां नर्मदा के पावन तट पर पहुंचकर पूजा अर्चना की एवं देश मैं व्यापक रूप से फैल रही इस कोरोना महामारी को दूर करने के लिए मां नर्मदा से प्रार्थना की , हम इंसानों के द्वारा जो भी भूल हुई उसे क्षमा करें एवं इस कोरोना महामारी के प्रकोप से देश को बचाएं l इस अवसर पर विधायक पंडित आशीष शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष कचरु पटेल, एस डी एम संतोष तिवारी ,टीआई सज्जन सिंह मुकाती,शेखर अग्रवाल एवं डॉक्टरों की टीम सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे l


