ताजा ख़बरेंमध्यप्रदेश
खुरई के धनोरा गांव के पास खेत में अज्ञात कारणों के चलते 21 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या। पुलिस ने किया मर्ग कायम।

खुरई- रजवांस रोड पर स्थित धनोरा गांव के पास शुक्रवार की सुबह खेत पर गांव के ही एक युवक का शव लटका हुआ मिला। पेड़ पर शव के लटके होने की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई ओर बड़ी संख्या में ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचने लगे। जिसके बाद घटना की जानकारी ग्रामीणों ने खुरई देहात थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारा। जानकारी के मुताबिक 21 वर्षीय दिनेश कुशवाहा निवासी धनोरा ने अज्ञात कारणों के चलते रजवांस रोड पर स्थित एक खेत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया। पुलिस को मृतक के घर से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।


