गंधवानी। 81 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने लगवाई वैक्सीन,वेक्सिनेशन सेंटर पर समिति सदस्य कर रहे सहयोग ।

गंधवानी से साजिद शाह की रिपोर्ट
गंधवानी। ग्रामीण क्षेत्र में वैक्सीन को लेकर भ्रम की स्थिति है वही आज श्री सिद्धिविनायक गणेश मंदिर के वेक्सिनेशन सेंटर पर 81 वर्षीय बुजुर्ग धनिबाई प्रजापत ने वैक्सीन लगवाने के बाद ख़ुशी जाहिर की है वेक्सिनेशन सेंटर पर माँ नर्मदादेवी स्वास्थ्य समिति द्वारा लगातार ज्यादा से ज्यादा वेक्सिनेशन हो इसके लिये प्रयास किया जा रहा है साथ ही वैक्सीन लगाने आये लोगो को किसी तरह की परेशानी न हो इसका भी ध्यान रखा जा रहा है आज वेक्सिनेशन सेंटर पर एलएचएक्स अनीता राठौर,ऐएनएम सरिता भाबर,एएनऐम ज्योति उचवारे ने अपनी सेवाएं दी है उन्होंने माँ नर्मदादेवी स्वस्थ्य समिति के कार्यकर्ताओं एवं कोरोना वालेन्टियरो की सराहना की गौरतलब है कि म.प्र. जनअभियान परिषद जिला धार के मार्गदर्शन एवं विकासखण्ड समन्वयक दयाराम मूवेल के नेतृत्व में कोरोना वालेंटियर अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे है ग्रामीण क्षेत्र में भी घर घर जाकर लोगो को जागरूक किया जा रहा है।


