मध्यप्रदेश

गढाकोटा।फिल्टर एवं इंटक वेल का औचक निरीक्षण प्रशासक एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने किया

लोगो से नदी के नल के बदबू व गंदा पानी आने की मिल रही थी शिकायतें

गढाकोटा से रवि सोनी की रिपोर्ट

गढाकोटा – मंगलवार सुबह फिल्टर एवं इंटक वेल का औचक निरीक्षण नगर पालिका गढाकोटा प्रशासक कुलदीप पारासर एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी जगदीश तिवारी ने किया
यहा बता दे कि नगर के नदी के नलो मे कुछ समय से गंदा ओर बदबू वाला पानी आ रहा था
तहशीलदार व नगरपालिका प्रशासक कुलदीप पारासर ने जानकारी देते हुये बताया शनिवार कि सुबह मेरे साथ मुख्य नगर पालिका अधिकारी जगदीश तिवारी एवं नगर पालिका अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा फिल्टर व इंटक वेल का औचक निरीक्षण किया गया जहां निरीक्षण मे पानी के फिल्टर व फिल्टर से सप्लाई व विलिचिंग की जांच की गई जो सही पाई गई जहां तक गंदा व बदबू वाले पानी की सप्लाई की बात करे तो फिल्टर से साफ पानी की सप्लाई हो रही है जल विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि फिल्टर से नगर मे पानी सप्लाई को सूक्ष्मता से देखे ओर पता करे कि कही मेन लाइन कही टूटी या लीकेज तो नही है उसे तत्तकाल सुधारे,दो से तीन दिन मे सभी मेन सप्लाई चेक कर शुद्ध पानी नगरवासियो को मिलने लगेगा।

Related Articles

Back to top button
Close
Close