ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

गुना-देवी विसर्जन के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें प्रशासन-कैलाश मंथन

देवी विसर्जन के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें प्रशासन-कैलाश मंथन

विजय ओझा की रिपोर्ट

देवी विसर्जन के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें प्रशासन-कैलाश मंथन

गुना। नवरात्रि विसर्जन के दौरान बीते सालों में हुए हादसों से प्रशासन सबक ले। अंचल की नदियों, तालाबों, क्रेशर के गढ्डों एवं अन्य विसर्जन स्थलों पर कुशल तैराकों, गोताखोरों एवं पुलिस के पुख्ता इंतजाम करने की मांग हिउस प्रमुख कैलाश मंथन ने की है। मंथन के मुताबिक बीते सालों में विसर्जन स्थलों पर विसर्जन के दौरान एक दर्जन लोगों एवं बच्चों की आकाल मौतें हुई हैं। उधर नवरात्रि पर चिंतन मंच के तहत परम्परा नुसार श्रेष्ठतम झांकियों को पुरस्कृत किया जाएगा। विराट हिन्दू उत्सव समिति चिंतन मंच के संस्थापक संयोजक कैलाश मंथन के मुताबिक अंचल में लगने वाली करीब 3 हजार पांडालों में विराजमान मां की श्रेष्ठ छवियों वाली झांकियों में 250 श्रेष्ठ झांकियों को मां अम्बे सम्मान पत्र से सम्मानित किया जाएगा। शहरी क्षेत्र में लगने वाली यंत्र चलित एवं स्थिर झांकियों को पुरस्कृत किया जाएगा। सन 1983 से चिंतन मंच के तहत झांकियों को संयोजक कैलाश मंथन द्धारा चिंतन शील्ड प्रदत्त की जाती है। इस वर्ष सर्वश्रेष्ठ झांकी को विशेष चिंतन शील्ड से पुरस्कृत किया जाएगा। कोविड-19 के दौरान इस वर्ष का नवरात्रि महोत्सव विशेष रूप से ऐतिहासिक महत्व रहा। पिछले वर्षों की तुलना में इस वर्ष पांडालों में मां दुर्गा की प्रतिमाओं की स्थापना में कुछ हद तक कमी आई है, लेकिन भक्तों के उत्साह एवं श्रद्धा में वृद्धि हुई है। विराट हिन्दू उत्सव, चिंतन मंच के संयोजक कैलाश मंथन के मुताबिक कोरोना काल के चलते अंचल के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में करीब तीन हजार से अधिक स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित किए जाने के समाचार प्राप्त हुए हैं। जबकि पिछले वर्ष पांच हजार से अधिक स्थानों पर मां दुर्गा की झांकियां सजाई गई थीं। कोरोना महामारी के चलते इस वर्ष संपूर्ण सनातन समाज में विशेष श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मां शक्ति की आराधना कर इस महामारी से निजात पाने की प्रार्थना की जा रही है। जिले के दूरस्थ एवं जंगली इलाकों में भी नवरात्रि महोत्सव के तहत मां दुर्गा के पांडाल स्थापित हुए  आदिवासी एवं जंगली क्षेत्रों में स्थित ग्रामों में दो से पांच प्रतिमाएं स्थापित की गई है। गुना शहर में करीब 150, बीनागंज, चांचौड़ा, राघौगढ़, आरोन, म्याना, कुंभराज, मधुसूदनगढ़, बमोरी, फतेहगढ़ सहित अन्य ग्रामों, कस्बों में 250 से ज्यादा प्रतिमाएं स्थापित हुई हैं। हिउस प्रमुख कैलाश मंथन के मुताबिक मां दुर्गा शक्ति की उपासना का पर्व उत्साह से मनाया जा रहा है। गुना क्षेत्र के तहत कैंट, गुलाबगंज, रेलवे स्टेशन, श्रीराम कॉलोनी, भुल्लनपुरा, बूढ़े बालाजी, पुरानी छावनी, पठार मोहल्ला, सकतपुर, नानाखेड़ी, पिपरौदा, बायपास, चिंताहरण, गोपालपुरा, पाटई, ऊमरी, बजरंगगढ़, गुना ग्रामीण क्षेत्रों में मां दुर्गा की भव्य प्रतिमाएं लगाई गई हैं।

Related Articles

Back to top button
Close
Close