ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

गुना राघोगढ़ थाना क्षेत्र में कंजरों के डेरे से 11 हजार लीटर जहरीली शराब को बरामद कर 7000 लीटर लहान किया नष्ट

गुना राघोगढ़ थाना क्षेत्र में कंजरों के डेरे से 11 हजार लीटर जहरीली शराब को बरामद कर 7000 लीटर लहान किया नष्ट
By Rohit Kumar Ojha
गुना से विजय ओझा कि रिपोर्ट
गुना राघोगढ़ थाना क्षेत्र में कंजरों के डेरे से 11 हजार लीटर जहरीली शराब को बरामद कर 7000 लीटर लहान किया नष्ट
गुना । राघौगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम राजपुरा में छापामार कार्यवाही कर   करीबन 7,000 लीटर लहान नष्ट करते हुये गुना के राघोगढ़ थाना क्षेत्र में 1100 लीटर जहरीली शराब की बरामद की गई।पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा ने बताया की राघौगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम राजपुरा में कंजर के डेरों पर अवैध शराब बनाने की जानकारी मिल रही थी, इस पर कार्यवाही हेतु एक कार्ययोजना तैयार की गई और आज एसडीओपी बी.पी. तिवारी के नेतृत्व में राघौगढ़ थाना प्रभारी, विजयपुर थाना प्रभारी, धरनावदा थाना प्रभारी एवं इनका बल साथ ही कुम्भराज, जामनेर व पुलिस लाईन के भारी संख्या में बल को भेजकर ग्राम राजपुरा में छपामार कार्यवाही की गई इस दौरान राजस्व एवं आवकारी की टीमें भी साथ में थीं। जहां इन टीमों द्वारा योजनावद्ध तरीके से अपनी कार्यवाही को अंजाम दिया और गांव के चप्पे-चप्पे में तलाश की गई इस दौरान गांव के पांच घरों के आसपास बाड़ों में अवैध शराब बनाने के स्थान मिले, पुलिस के गांव में आने से पहले ही शराब माफियाओं को इसकी भनक लग जाने वह गांव से भाग निकले। गांव में शराब बनाने वाले पांचों स्थानों से पुलिस को छोटे-बड़े कुल 36 ड्म मिले, जिनमें से 29 में शराब बनाने के लिये तैयार किया गया लहान करीबन 7000 लीटर व 7 ड्रमों में हाथभट्टी की बनी 1100 लीटर अवैध जहरीली शराब मिली। इसके साथ ही मौके से 2 क्विंटल गुड़, लोहे की 6 भट्टियां, 2 बड़ी परांत, पन्नी के बंडल एवं आरोपियों की एक पल्सर मोटर सायकल जप्त की गई है। आरोपियों द्वारा मौके पर शराब निर्माण के लिये बनाई गई भट्टियों, पानी की टंकियों आदि को टीमों द्वारा नष्ट किया गया है एवं आबकारी विभाग की टीम द्वारा मौके पर मिले लहान का सेंपल लेकर उसका नष्टीकरण किया गया। इस कार्यवाही के बाद अवैध शराब बनाने वालों में भय का माहौल निर्मित हुआ है। गांव में अवैध शराब बनाने वाले फरार पांचों कुख्यात शराब माफिया राजेन्द्र कंजर, विष्णु कंजर, भूरा कंजर, सीताराम कंजर एवं चन्नी कंजर निवासीगण ग्राम राजपुरा के विरूद्ध थाना राघौगढ़ में धारा 34(2), 49(क) आबकारी एक्ट के तहत पृथक-पृथक पांच प्रकरण पंजीवद्ध किये गये और पुलिस द्वारा फरार आरोपियों की सरगमी से तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
Close
Close