मध्यप्रदेश

गौशालाओं मैं नहीं है चारे ,पानी की व्यवस्था । प्रशासन फीता काटकर भुला गौशालायें

तेंदूखेड़ा नरसिंहपुर से नितिन राय की रिपोर्ट

नरसिंहपुर जिले की एक गौशाला के लिए 3 लाख की राशि गोवंश के आहार-विहार एवं आवास हेतु राशि प्रदान की गई थी जिससे बेसहारा गोवंश को आश्रय दिया जाए जीव जंतु कल्याण बोर्ड से नियुक्त नरसिंहपुर में जिला मानस पशु कल्याण अधिकारी भागीरथ तिवारी के नेतृत्व में और दिवाकर न्यूज़ की टीम से नितिन राय पत्रकार साथियों की टीम के द्वारा गोटेगांव जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत बेलखेड़ी करेली जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत बरमान कला चावरपाठा जनपद पंचायत की ग्राम पिपरवानी उमर पानी गौशालाओं का निरीक्षण किया गया वहां जाकर देखा तो गोवंश की दुर्दशा देख कर हत्रस्त रह गए गोवंश को चारे पानी आदि की कोई व्यवस्था नहीं और ना ही घूमने फिरने के लिए कोई जगह थी गोवंश भूख प्यास से व्याकुल एक स्थान पर बाधे दिखे गौशालाओं के कर्ताधर्ताओ द्वारा प्रयास कर आम जन सहयोग से कर लेते वह भी इन लोगों से नहीं हुआ स्थानीय प्रशासन नेताओं ने गौशालाओं का उद्घाटन तो कर दिया लेकिन दोबारा मुड़कर उनकी हालतओं को नहीं देखा लेकिन लापरवाह प्रबंध कर्ताओ एवं स्थानीय प्रशासन की अनदेखी के कारण गोवंश की ऐसी दुर्दशा मन को विचलित कर देने वाली है निरीक्षण में जो हालत सामने आई है उसको शब्दों से बयां नहीं कर सकते गौशाला प्रबंध कर्ताओं के विरुद्ध पुलिस में जांच कर कठोर कार्रवाई हेतु ज्ञापन सौंपे जाएंगे गौशालाओं की जवाबदारी प्रबंध कर्ताओं को बख्शा नहीं जाएगा हर्ष बनवारी ने गोवंश को भूसा की व्यवस्था कर गोशाला को दिया यथासंभव गोवंश के लिए भूसा की व्यवस्था करता रहूंगा लेकिन जिस प्रशासन ने गौशाला को खुलवाए हैं नैतिक जिम्मेदारी बनती है इन गौशालाओं की ओर ध्यान दिया जाए

 

Related Articles

Back to top button
Close
Close