ग्राम पंचायत बंजारी के पंचायत भवन में कैम्प लगाकर कोविड़ 19 का वैक्सीनेशन कार्यक्रम हुआ संचालित

रीवा से निखिल पाठक की रिपोर्ट
एस.डी़.एम.राजस्व विभाग गुढ़ शैलेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार रीवा जिले के ग्राम पंचायत जल्दर के पंचायत भवन में कैम्प लगाकर वैक्सीनेशन किया गया।इस पूरे वैक्शीनेशन कार्यक्रम में सरपंच ग्राम पंचायत जल्दर ओमप्रकाश नामदेव एवं पटवारी ब्यासमुनि त्रिपाठी की अहम व सराहनीय भूमिका रही।वैक्सीन लगवानें बाले लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए बैठनें के लिए कुर्सी,धूप से बचनें के लिए टेन्ट,पीनें का शुद्ध पेय जल एवं वैक्सीनेशन कार्यक्रम में लगे कर्मचारियों के लिए भोजन एवं स्वल्पाहार इत्यादि की समुचित ब्यवस्था सरपंच ओमप्रकाश नामदेव एवं पटवारी ब्यासमुनि त्रिपाठी जी द्वारा की गयी थी।वैक्सीनेशन के इस कार्यक्रम में मुख्यरूप से पटवारी हल्का इटार पहाड ब्यासमुनि त्रिपाठी ,सचिव सरोज पाण्ड़ेय,रोजगार सहायक इटार पहाड़ शैलेश पाण्ड़ेय,निशा पटेल सी.एच.ओ. जल्दर , सचिव रमाकान्त द्विवेदी,आंगनवाडी कार्यकर्ता,सामाजिक कार्यकर्ता,आशा कार्यकर्ताएँ एवं आगामी जिला पंचायत सदस्य संभावित उम्मीदवार राजकुमार शुक्ला इत्यादि लोग उपस्थित त रहकर अहम भूमिका का निर्वहन किया।हम आपको बता दें कि पटवारी हल्का इटार पहाड़ ब्यासमुनि त्रिपाठी जी द्वारा स्वयं सुवह 9:00 बजे से पंचायत भवन जल्दर में उपस्थित रहकर समुचित ब्यवस्थाओं को चुस्त-दुरूस्त किया गया वहीं वैक्सीन लगवानें के लिए ग्रामींणों में काफी उत्साह देखा गया।जल्दर में वैक्सीनेशन के लिए कुल 160 रजिस्ट्रेशन हुआ।पटवारी ब्यासमुनि त्रिपाठी नें हमारे संवाददाता निखिल पाठक को बताते हुए कहा कि आज के इस वैक्सीनेशन कार्यक्रम में हम लोग 400 का टार्गेट पूरा करनें का विचार किए थे किन्तु दुर्भाग्यवश वैक्सीन की कमीं पड़ गयी जिस वजह से हम 400 का टार्गेट पूरा नहीं कर पाए।हमारे रीवा संवाददाता निखिल पाठक नें बताया कि वैक्सीनेशन के इस पूरे कार्यक्रम में अच्छी व सुव्यवस्थित ब्यवस्था की गयी थी किन्तु स्वास्थ्य विभाग की थोड़ी सी लापरवाही के चलते लगभग 1:00 बजे दोपहर को वैक्सीन का टीका खतम हो गया जिसके वजह से थोड़ी सी समस्या का सामना करना पड़ा।वहीं पर इस बैक्सीनेशन कार्यक्रम में जिन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गयी थी सभी लोग अपनें ड्यूटी पर तैनात होकर कर्तब्य कर रहे थे तो कुछ कर्मचारी ड्यूटी में अनुपस्थित पाए गये,अनुपस्थित कर्मचारी ग्राम पंचायत इटार सचिव मुनिराज सोनकर शासन-प्रशासन के आदेश की अवहेलना करते हुए जल्दर में आयोजित वैक्सीनेशन कार्यक्रम से नदारद रहे जो कि एक घोर लापरवाही की श्रेणीं में आता है।


