ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

गढ़ाकोटा । नदी में डूबते बुजुर्ग व्यक्ति को 100 डायल स्टाफ ने स्थानीय गोताखोरो की मदद से बचाया।

रवि सोनी की रिपोर्ट

गढ़ाकोटा – एमपी के सागर जिले के गढ़ाकोटा में सुनार नदी में डूबते बुजुर्ग की पुलिसकर्मियों ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से जान बचाई है। बताया जा रहा है बुजुर्ग ने नदी में छलांग लगा दी और जान देने की कोशिश की। घटना बुधवार की दोपहर की है।
बताया जा रहा है की 65 वर्षीय करीम कुछ दिनों से अपनी बीमारी को लेकर तनाव में था। आज उसने गणेश मंदिर के पास स्थित घाट से छलांग लगा दी। सूचना पर डायल 100 स्टाफ के आरक्षक लोकेंद्र ठाकुर और पायलेट ललित तिवारी मौके पर पहुँचे, जिन्होंने स्थानीय गोताखोरो की मदद से पानी मे डूबते करीम को बचा लिया और फिर समझाईस देकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया ।जिसके बाद पुलिस की तत्काल कार्यवाही की सराहना की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
Close
Close