Uncategorized

घुवारा में रविवार को चित्रांश सीएल मैमोरियल स्कूल में सनशाइन ह्यूमन वेलफेयर मल्टीपरपज सोसायटी की एक खास बैठक का आयोजन

सनशाइन ह्यूमन वेलफेयर मल्टीपरपज सोसायटी की बैठक हुई सम्पन्न।

बैठक में जन समस्यों के निवारण हेतु लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय।

घुवारा–नगर घुवारा में रविवार को चित्रांश सीएल मैमोरियल स्कूल में सनशाइन ह्यूमन वेलफेयर मल्टीपरपज सोसायटी घुवारा की एक खास बैठक का आयोजन किया गया।जिसमें सोसायटी के समस्त पदाधिकारीगण एवं सदस्यों की मौजूदगी में प्रेसकॉन्फ्रेन्सिंग रखी गई जिसमें सनशाइन ह्यूमन वेलफेयर मल्टीपरपज सोसायटी घुवारा के प्रबन्धक पुष्पेंद्र सिंह चन्देल ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि हमारी संस्था विगत करीब 4(चार) वर्षों से लगातार नगर में जनसमस्याओं के निवारण हेतु लगातार कार्य कर रही है चाहे वो नगरीय प्रशासन विभाग,
स्वास्थ विभाग,शिक्षा विभाग,महिला बाल विकास विभाग,राजस्व विभाग,
पुलिस विभाग,जैसे तमाम सभी सरकारी विभागों में जिन लोगों को न्याय नहीं मिलता या फिर उनके काम नियमानुसार नहीं किये जा रहे हैं या फिर उन्हें सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित किया जा रहा है हम ऐसे लोगों की मदद करने हेतु सम्बंधित विभाग के मुख्य अधिकारी को सर्व प्रथम नम्रतापूर्वक सम्बन्धिजन का कार्य पूर्ण करने का आग्रह करते हैं।लेकिन जब बात नहीं बनती है तब हम पत्राचार और सम्बंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को पत्राचार के माध्यम से शिकायत करते हुए निराकरण कराकर न्याय दिलाने का काम हमारी संस्था का परम उद्देश्य है।वहीं सोसायटी के कार्यकारी अध्यक्ष अरविन्द्र कुमार निगम ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारी संस्था लगातार लोगों से जुड़ने और उनकी समस्याओं को समझने के साथ साथ उनकी समस्याओं के निदान हेतु सतत प्रयास कर रही है जिसके चलते संस्था को भी लोगों का भरपूर सपोर्ट मिल रहा है।हम सभी सनशाइन ह्यूमन वेलफेयर मल्टीपरपज सोसायटी के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य यह आगे भी प्रयास करेंगे कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ एवं किसानों को उन्नत कृषि के लिए क्षेत्र में प्रयास किये जायेंगे।इस बैठक में प्रमुखरूप से सोसायटी के अध्यक्ष विन्द्रावन सिंह,कार्यकारी अध्यक्ष अरविन्द्र कुमार निगम,महेंद्र सिंह,
उपाध्यक्ष पूरन सिंह,राजकुमार विश्वकर्मा,शत्रुधन नामदेव,सचिव रामगोपाल सिंह,कोशाध्यक्ष रामप्रसाद चढ़ार,संयुक्त सचिव जितेंद्र कुमार साहू,प्रबन्धक पुष्पेंद्र सिंह चन्देल,
सदस्य कमल साहू,धर्मेद्र,देवेंद्र सिंह,
मनीष,नरेंद्र,धर्मेद्र प्रजापति,अनिल
सिंह,संदीप और देवेंद्र साहू के अलावा समस्त मीडियाकर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
Close
Close