चंदेरी। श्री दिग. जैन चौबीसी बड़ा मन्दिर नवीन प्रबंधकारिणी समिति, चन्देरी का गठन सम्पन्न।

विशाल सोनी की रिपोर्ट
चंदेरी – ऐतिहासिक पुरातन नगरी चन्देरी के विश्व प्रसिद्ध श्री दिगम्बर जैन चौबीसी बड़ा मन्दिर, चन्देरी की प्रबंधकारिणी समिति में 21 एवं 06 संरक्षक सदस्य के चुनाव सर्वसम्मति से सम्पन्न हुए। संरक्षक मण्डल में श्री अमोलकचन्द कठरया, कुंवर पदमसिंह जैन, महावीर चौधरी, डॉ. अशोक जैन, आनन्द कठरया एवं नरेन्द्र कठरया नियुक्त हुए।
इसी प्रकार प्रबंधकारिणी समिति के इक्कीस सदस्यों में अध्यक्ष – राकेश जैन कठरया (कक्का), उपाध्यक्ष – भानुकुमार मोदी, अनिल रोकडिया, मंत्री – डॉ. अविनाशकुमार जैन (सराफ), कोषाध्यक्ष – राजीव बंसल, उपमंत्री – मनीष कठरया, ऑडीटर – अभिनन्दन सराफ, आशीष जैन कठरया, खन्दार क्षेत्र प्रभारी – मुकुल चौधरी (मोन्टी), आशीष जैन सराफ, धर्मशाला प्रभारी – सनिल जैन (सी.ए.), सांस्कृतिक प्रभारी – कुँ. प्रदीपसिंह जैन, नीरज जैन रामनगर, पूजन प्रभारी – श्री अनिल कठरया एवं सतीश जैन तारई, मुनि सेवा प्रभारी – जीवनधर गोयल, मनोज जैन पिपरा के साथ सुनील सराफ, अरविन्द डेयोडिया, दीपक सरावगी, नीकेश गोयल कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त हुए।
समस्त संरक्षक सदस्यों एवं कार्यकारिणी के सदस्यों ने राष्ट्र संत आचार्य श्री १०८ विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य परमपूज्य मुनि श्री 108 अभयसागर जी, मुनि श्री 108 प्रभातसागर जी एवं मुनि श्री 108 निरीहसागर जी को श्रीफल समर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर मुनि संघ के प्रबंधकारिणी के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यगणों ने पाद प्रक्षालन कर पुण्य अर्जित किया। मुनि संघ ने मन्दिर जी के समस्त कार्यों को शीघ्र सम्पन्न करने व सभी को एक सूत्र में बंधकर कार्य करने की प्रेरणा दी।



