ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

छिंदवाडा-सड़क हादसे में 5 की मौत आयशर ट्रक ने कार को पीछे से मारी

सड़क हादसे में 5 की मौत आयशर ट्रक ने कार को पीछे से मारी

तरुण मेहरा की रिपोर्ट

सड़क हादसे में 5 की मौत आयशर ट्रक ने कार को पीछे से मारी

बैतूल रिंग रोड के पास गुरुवार रात 8 बजे गुरैया रोड में आयशर ट्रक ने कार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कार में 4 बच्चों और एक महिला समेत 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 3 लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ASP संजीव उइके के मुताबिक बैतूल रिंग रोड पर छिंदवाड़ा की तरफ आ रही कार को पीछे से ही तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मारी। इससे कार सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में जा गिरी।बताया जा रहा है कि कार में 8 लोग सवार थे। सभी नागपुर के रहने वाले हैं। हादसे में मयूरी, गुल्ली (15) और दो अन्य बच्चों की मौके पर मौत हो गई। इनमें से तीन बच्चों के शव अस्पताल पहुंचाए गए। इसके तलाशी के दौरान एक महिला और एक अन्य बच्चे का शव बाद में मिला। बाकी दो को गंभीर चोट आई। खबर लगते ही ग्रामीणों ने उन्हें कार से बाहर निकाला। 108 एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया गया। कार टेका नाका नागपुर की बताई जा रही है। पुलिस ने आयशर ट्रक को जब्त कर लिया है

Related Articles

Back to top button
Close
Close