ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

छिंदवाड़ा-18 सितंबर के बाद जिले के समस्त अधिकारी कर्मचारी हड़ताल पर जाएंगे एक मत से हुआ निर्णय 18 को भोपाल में होगा निर्णय

18 सितंबर के बाद जिले के समस्त अधिकारी कर्मचारी हड़ताल पर जाएंगे एक मत से हुआ निर्णय 18 को भोपाल में होगा निर्णय
तरुण मेहरा की रिपोर्ट

18 सितंबर के बाद जिले के समस्त अधिकारी कर्मचारी हड़ताल पर जाएंगे एक मत से हुआ निर्णय 18 को भोपाल में होगा निर्णय

छिंदवाड़ा– मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा जिला कार्यकारिणी छिंदवाड़ा की आज मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ के कार्यालय में प्रातः 11:00 बजे से सभी मोर्चा के पदाधिकारियों की मैराथन बैठक संपन्न हुई | बैठक में आगामी लंबित मांगों के संबंध में अनिश्चितकाल के लिए आंदोलन की रूपरेखा तैयार हुई ,साथ ही आंदोलन के लिए ब्लॉक स्तर तहसील स्तर पर अवकाश फॉर्म प्रचार-प्रसार संघ की अर्थव्यवस्था के लिए संघर्ष राशि का संग्रहण, भोपाल बैठक में जाने हेतु एवं जिले से प्राप्त प्रस्ताव सुझावों पर चर्चा साथ ही अनिश्चितकालीन हड़ताल के लिए भोपाल बैठक में जाने वाले प्रतिनिधिमंडल का चुनाव, ब्लॉक स्तर पर आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने हेतु, जिले के पदाधिकारियों की टीम और आंदोलन को सफल बनाने के लिए अधिकारी कर्मचारी से चर्चा करना, रणनीति बनाना, प्रचार-प्रसार कार्यकारिणी का गठन एवं आंदोलन के लिए तीन लाइन नेतृत्व कर्ताओं के बनाए जाने, ब्लॉक स्तर के कर्मचारियों को शामिल करना प्रेरित करना, आंदोलन को मुकाम तक पहुंचाना और मोर्चा में शामिल संगठन के अध्यक्ष को अपने साथ पांच पांच लोगों को लेकर बैठको में आना और आंदोलन को चलाने हेतु संघर्ष निधि की व्यवस्था हेतु रसीद बुक आदि को छपवाने के संबंध में सर्वसम्मति से चर्चा हुई । और एकमत से सभी ने अनिश्चितकालीन हड़ताल में जाने का निर्णय लिया l दिनांक 18 सितंबर को प्रदेश स्तर पर आयोजित जिला अध्यक्षों की बैठक में अनिश्चितकाल हड़ताल की तिथि निर्धारित होगी l उस तिथि में जिले का प्रतिनिधि मंडल भोपाल के लिए प्रतिनिधित्व करेगा l संघ के जिलाध्यक्ष सतीश गोंडाने द्धारा बताया गया कि अधिकारी कर्मचारियों की मांगो क्रमशः वेतन वृद्धि एरियर, महंगाई भत्ता, गृह भाड़ा भत्ता, पदोन्नति के आदेश जारी किए जाने, लिपिको की वेतन विसंगति, शिक्षकों को पदनाम परिवर्तन ,दैनिक वेतन भोगी नियमितीकरण चतुर्थ श्रेणि कर्मचारियों को ग्रेड पे पदनाम परिवर्तन एवं सभी संगठनों की लंबित मांगों के निराकरण हेतु प्रदेश स्तर पर 18 सितंबर को सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों एवं प्रांतीय अध्यक्षों की सहमति के आधार पर एवं उनके प्रस्तुत सुझाव को देखते हुए रणनीति तैयार होगी एवं 18 सितंबर की बैठक में अनिश्चित काल हड़ताल की घोषणा होगी l आज आयोजित बैठक में सभी सदस्यों द्धारा , सभी कर्मचारी अधिकारियों को अनिश्चितकालीन हड़ताल में शामिल करने की रणनीति तैयार हुई ,साथ ही प्रत्येक कार्यालय में एक प्रतिनिधिमंडल जाकर अधिकारी कर्मचारियों को मांगों के एवं हड़ताल के संबंध में अवगत कराने का निर्णय लिया गया। 11 ब्लॉक 13 तहसीलों में जाकर वहां के अधिकारी कर्मचारियों को हड़ताल में शामिल होने हेतु प्रेरित किया जाएगा एवं मांगों के संबंध में भी अवगत कराने हेतु एक जिला स्तरीय टीम का गठन भी किया गया l बैठक में सर्वप्रथम जिलाध्यक्ष सतीश गोंडाने द्धारा निर्धारित एजेंडा बिंदु एवं अनिश्चितकालीन हड़ताल हेतु प्रदेश स्तर से प्राप्त निर्देशों से सभी को अवगत कराया एवं एक पूरी रणनीति के साथ आंदोलन को सफल बनाने हेतु सभी कर्मचारी संघ एवं जिले के अधिकारी कर्मचारियों से से अपील की गई संघ के संयोजक मुकेश खरे द्वारा आंदोलन की रणनीति एवं आंदोलन के संबंध में उठाए जाने वाले कदम एवं अर्थव्यवस्था संघर्ष निधि और हड़ताल को सफल बनाने की योजना प्रस्तुत की गई बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष कार्यकारी अध्यक्ष डॉक्टर एम के मौर्य राजपत्रित अधिकारी संघ के जिला अध्यक्ष पीआर त्रिपाठी क्रांति वन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मतीन कुरेशी राज्य अध्यापक संघ के जिला अध्यक्ष  किरण शर्मा मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार शर्मा लघु वेतन कर्मचारी संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नारायण ढाकने लिपिक संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष आर जी चितवार मध्य प्रदेश शिक्षक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष श्याम कावेरी अध्यक्ष मध्य प्रदेश उच्च माध्यमिक शिक्षक संघ के राघवेंद्र वसूले स्वास्थ्य प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष आदेश सूर्यवंशी नगर पालिका नगर निगम के जिला अध्यक्ष अनंत कुमार धुर्वे, सफाई कर्मचारी संघ के हेमंत गोदरे मध्य प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष धीरज सारवान दैनिक वेतन भोगी संघ के जिला अध्यक्ष किशोर साहू और वाणिज्य कर संघ की ओर से सरगुन परतेती लघु वेतन कर्मचारी संघ के मीडिया प्रभारी

Related Articles

Back to top button
Close
Close