छिंदवाड़ा-गए थे गर्लफ्रैंड से मिलने कर दी लूट अब जाएंगे जेल

तरुण मेहरा की रिपोर्ट
गए थे गर्लफ्रैंड से मिलने कर दी लूट अब जाएंगे जेल
चौरई में लूट की वारदात करने वाले 8 आरोपी 24 घँटे के अंदर दबोचे छिंदवाड़ा पुलिस ने चौरई थाना अंतर्गत ग्राम सर्रागोह मैं लूट की घटना को अंजाम देने वाले 8 आरोपियों को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया प्रेस वार्ता मैं पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल ने बताया कि आठ आरोपी बालाघाट के वारासिवनी जिले में लूट को अंजाम देकर आए थे जहां उन्होंने एक मोटर बाइक को जला दिया था इसी के चलते आठों आरोपियों ने चौरई में भी लूट की घटना को अंजाम देने पहुंचे थे जहां उन्होंने एक कुत्ते पर फायरिंग कर उसे मार दिया हालांकि वह लूट को अंजाम नहीं दे पाए इस घटनाक्रम में सामने आया कि आठों आरोपियों में से एक आरोपी बालाघाट अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने गया था जहां उन्होंने लूट की घटना को अंजाम दिया आरोपियों के पास से 4 बेसिक पिस्टल पांच कारतूस टवेरा गाड़ी भी बरामद की है।


