ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

छिंदवाड़ा- जिले में टीके के अभी तक 18,81,002 डोज लगे

जिले में टीके के अभी तक18,81,002 डोज लगे

तरुण मेहरा की रिपोर्ट

 जिले में टीके के अभी तक18,81,002 डोज लगे

छिंदवाड़ा l जिले के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों व जनसमुदाय के साथ ही कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन के मार्गदर्शन में राजस्व, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास और महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों द्धारा प्रेरित किये जाने पर जिले के हेल्थ केयर वर्कर्स व फ्रंट लाईन वर्कर्स, 18 से 44 वर्ष के व्यक्तियों के साथ ही 45 से 59 वर्ष के व्यक्तियों और 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों द्धारा उत्साहपूर्वक कोविड-19 का टीका लगवाया जा रहा है तथा अभी तक के लाभार्थियों को कोविड-19 टीके की 18 लाख 81 हजार 2 डोज लगवाई जा चुकी है जिसमें 14 लाख 98 हजार 641 की प्रथम व 3 लाख 82 हजार 361 की व्दितीय डोज शामिल है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.जी.सी.चौरसिया ने बताया कि जिले में अभी तक 13 हजार 8 हेल्थ केयर वर्करों को प्रथम व 10 हजार 661 हेल्थ केयर वर्करों को व्दितीय, 13 हजार 91 फ्रंट लाईन वर्करों को प्रथम व 10 हजार 266 फ्रंट लाईन वर्करों को व्दितीय, 18 से 44 वर्ष के 9 लाख 32 हजार 384 व्यक्तियों को प्रथम व एक लाख 66 हजार 301 व्यक्तियों को व्दितीय तथा 45 वर्ष से अधिक के 5 लाख 40 हजार 163 को प्रथम व एक लाख 95 हजार 133 व्यक्तियों को कोविड-19 का व्दितीय डोज लगाया जा चुका है।

Related Articles

Back to top button
Close
Close