ताजा ख़बरेंमध्यप्रदेश

छिंदवाड़ा (मोहखेड)। बिना सूचना बोर्ड लगाए हो रहा सड़क निर्माण।

तरुण मेहरा की रिपोर्ट|

 

मोहखेड:-आरईएस विभाग द्वारा ग्राम पिंडरईखुर्द में सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। प्रारंभ करने से पहले कार्य स्थल में सूचना पटल लगाया जाता है, लेकिन विभाग द्वारा यहां निर्माण कार्य से संबंधित कोई जानकारी नहीं दी गई है। इससे लोगों को सड़क के लागत की जानकारी नहीं मिल पा रही है। वहीं विभाग के अधिकारी भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिससे ठेकेदार निर्माण कार्य में मनमानी कर रहा है।
आरईएस विभाग द्वारा ग्राम पंचायत पिंडरईखुर्द में सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। प्रारंभ करने से पहले कार्य स्थल में सूचना पटल लगाया जाता है, लेकिन विभाग द्वारा यहां निर्माण कार्य से संबंधित कोई जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है। जबकि कोई भी शासकीय कार्य प्रारंभ करने से पहले वहां पर कार्य का नाम, सड़क की लंबाई, प्रशासनिक स्वीकृति राशि, अनुबंधक का नाम, अनुबंध क्रमांक, दर, कार्य प्रारंभ एवं कार्य पूर्ण होने की तारीख, उपअभियंता का नाम एवं मोबाइल नंबर, कार्यपालन अभियंता एवं अनुविभागीय अधिकारी का नाम एवं मोबाइल नंबर की जानकारी प्रदर्शित करना होता है ताकि निर्माण कार्य में पारर्दर्शिता बनी रहे और लोग गड़बड़ी की शिकायत संबंधित अधिकारी से कर सकें। मगर यहां तकनीकी विवरण का कोई भी सूचना पटल नहीं लगाया गया है। सड़क में पुलिया, सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। सड़क निर्माण कार्य के बारे ग्रामीणों को पता ही नहीं कौन से विभाग का है , कितनी लागत राशि से सड़क बन रही है और कहां से कहां तक सड़क बनना है।

इनका कहना

ठेकेदार बीमार होने चलते वह नागपुर गये है.जैसे ही वह लौंटते है उन्हें सूचना बोर्ड लगाने को कहा जाएगा ।

आर बिसेन,उपयंत्री,आरईएस विभाग जनपद पंचायत मोहखेड।

Related Articles

Back to top button
Close
Close