छिंदवाड़ा-विधायक राजा कमलेश प्रताप शाह ने दिया बड़ी माता मंदिर को एक लाख इक्कावन हजार का चेक
मंदिर को दान कर राजा कमलेश प्रताप शाह ने निभाई परिवार की परम्परा

तरुण मेहरा की रिपोर्ट
विधायक राजा कमलेश प्रताप शाह ने दिया बड़ी माता मंदिर को एक लाख इक्कावन हजार का चेक
मंदिर को दान कर राजा कमलेश प्रताप शाह ने निभाई परिवार की परम्परा
छिंदवाड़ा – जिले के अमरवाड़ा विधानसभा से विधायक राजा कमलेश प्रताप शाह ने बड़ी माता मंदिर ट्रस्ट को भूमि विस्तार हेतु एक लाख इक्कावन हज़ार रुपये प्रदान किये। कमलेश शाह ने कहा कि भीषण कोरोनाकाल मे जब सभी अपने घरों में बंद थे तब बड़ी माता मंदिर के सेवादार जरूरतमंद लोगों को पौष्टिक भोजन साथ ही दवाई, त्रिकटु चूर्ण का वितरण कर रहे थे। सभी समाजिक क्षेत्रो में हर सभवः लोगो की मदद कर रहे थे। इसके साथ ही ट्रस्ट का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ में दर्ज होना हमारे लिए गौरव का विषय है। गौरतलब है कि कमलेश शाह का परिवार भी धार्मिक कार्यो में सहयोगी रहा है उनके पूर्वज ठाकुर मरदान शाह द्धारा एक सदी पूर्व वर्ष 1908-09 में छोटी बाजार छिंदवाड़ा स्थिति प्रसिद्ध श्रीराम मंदिर जे मंडप हेतू1500 पंद्रह सौ रुपये की राशि प्रदान की गई थी। शाह ने समिति सदस्यों को विश्वास दिलाया कि जिस तरह परिवार के पूर्वजों ने मंदिर निर्माण में सहयोग किया था उसी प्रकार वह भी बड़ी माता मंदिर के भव्य निर्माण हेतु सहयोग करने हेतु प्रतिबद्ध हैं। मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष संतोष सोनी ने कमलेश शाह का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर ट्रस्ट सचिव राजू चरणागर, कस्तूरचंद जैन, सतीश दुबे लाला, अरविंद राजपूत, राकेश चौरसिया, तरुण जैन, सौरभ चौरसिया, अवधेश चौरसिया, कैलाश विश्वकर्मा, अमित जैन, लकी ठाकुर एवं हर्षित विश्वकर्मा उपस्थित रहे।


