ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

छिंदवाड़ा-“हमारा सांस्कृतिक चिंतन” पुस्तक का विमोचन

” हमारा सांस्कृतिक चिंतन” पुस्तक का विमोचन

 तरुण मेहरा की रिपोर्ट

” हमारा सांस्कृतिक चिंतन” पुस्तक का विमोचन

छिन्दवाड़ा । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सम्पर्क विभाग की पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में महाकौशल प्रान्त के सह प्रांत प्रचारक ब्रजकांत द्धारा छिन्दवाड़ा के सतपुड़ा विधि महाविद्यालय में ” हमारा सांस्कृतिक चिंतन” पुस्तक का विमोचन किया गया। ब्रिजकांत ने कहा भारतीय संस्कृति विश्व की प्राचीनतम् संस्कृति है , जो सम्पूर्ण विश्व को कुटुम्ब मानते हुए सम्पूर्ण विश्व के कल्याण की कामना  करती है । समय के प्रवाह में अनेक संस्कृतियों ने जन्म लिया और विलुप्त हुई , किन्तु भारतीय संस्कृति सदैव अक्षुण रही। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के निर्वतमान सर कार्यवाह सुरेश जोशी द्धारा भारतीय संस्कृति के वैश्विक मांगल्य दर्शन पर दिये गये व्याख्यानों  पर आधारित पुस्तक ” हमारा सांस्कृतिक चिंतन ” भारतीय संस्कृति के गौरव को प्रतिष्ठापित करती है । आज इस पुस्तक का विमोचन किया गया है । इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सहप्रांत प्रचारक ब्रिजकांत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ छिन्दवाड़ा के विभाग संघ चालक भजनलाल चोपड़े , जिला संघ चालक गगन कोल्हे विभाग प्रचारक कन्हैया विभाग सम्पर्क प्रमुख अंशुल शुक्ला जिला सम्पर्क प्रमुख सेवक यादव नगर सम्पर्क प्रमुख रमन गुप्ता व अन्य गणमान्य बन्धु उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button
Close
Close