ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश
छोटे बच्चों ने झांकी निकालकर इश्वर पर जताई आस्था

By Rohit Kumar Ojha
सतवास से हरिओम तिवारी कि रिपोर्ट
छोटे बच्चों ने झांकी निकालकर इश्वर पर जताई आस्था
कांटाफोड – नगर के छोटे नन्हे बाल गोपाल वैभव घावरी ने भगवान ऋणमुक्तेश्वर की झांकी सुसज्जित कर शाही सवारी निकाली। वैभव घावरी प्रति सोमवार को अपने घर पर भगवान भोलेनाथ के हिमलिंग के स्वरूप मे शिवलिंग निर्मित कर पूजा अर्चना करते है। इतनी छोटी उम्र मे इस छोटे से बच्चे की भगवान भोलेनाथ के प्रति आस्था देखकर उसके माता पिता अपने को गौरांवित महसूस करते है। वैभव के पिता सतीष घावरी ने बताया की वैभव की आस्था भगवान शंकर से हमेशा जुडी रहती है वैभव प्रत्येक सोमवार को बर्फ के शिवलिंग बनाकर पूजा करता है। वैभव की माता बीना घावरी ने कहा की मेरे बच्चे की इश्वर मे आस्था देखकर मेरा मन बहुत प्रसन्न रहता है।


