ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश
जबलपुर गोटेगांव स्मार्ट सिटी हॉस्पिटल कोविड-19 में भर्ती मरीज को घर बैठे देख सकेंगे परिजन
स्मार्ट सिटी हॉस्पिटल जबलपुर में नरसिंहपुर जिले वासियों को बेड करा रहे उपलब्ध
By Rohit Kumar ojha
गोटेगांव से सीताराम रजक की रिपोर्ट
जबलपुर गोटेगांव स्मार्ट सिटी हॉस्पिटल कोविड-19 में भर्ती मरीज को घर बैठे देख सकेंगे परिजन
स्मार्ट सिटी हॉस्पिटल जबलपुर में नरसिंहपुर जिले वासियों को बेड करा रहे उपलब्ध
जबलपुर गोटेगांव कोरोना की दूसरी लहर के कहर और लगातार नए संक्रमित बढऩे से अस्पतालों के कोविड वार्ड भर गए हैं।जबलपुर बेदी नगर में स्थित स्मार्ट सिटी हॉस्पिटल नरसिंहपुर जिले वासियों के लिए मददगार साबित हो रही हैं । दूसरी बार आई भयंकर बीमारी बढ़ती समस्याओं के साथ प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की आधी-अधूरी तैयारियों की पोल भी खोल रही है। जबलपुर स्मार्ट सिटी हॉस्पिटल में नरसिंहपुर जिले वासियों के लिए बेड हमेशा उपलब्ध कराये जाते हैं यह जानकारी स्मार्ट सिटी हॉस्पिटल के मालिक डॉक्टर अमित खरे ने दिवाकर संवाददाता सीताराम रजक को दी।स्मार्ट सिटी हॉस्पिटल कोविड-19 में भर्ती मरीज को घर बैठे देख सकेंगे परिजन
जबलपुर कलेक्टर के आदेशानुसार कोविड-19 सेंटर में सीसीटीवी फुटेज लगाए गए। जिससे अस्पताल में भर्ती मरीजो को परिजन घर बैठे देख सकेंगे यह पहल सबसे पहले स्मार्ट सिटी हॉस्पिटल जबलपुर ने की । अस्पताल के वेटिंग हाल में एलसीडी स्क्रीन को लगाकर शुभारंभ किया गया।
युवा नेता मोनू पटेल के करीबी हैं डॉक्टर अमित खरे
नरसिंहपुर के युवा नेता मध्यप्रदेश में अपनी अलग पहचान बनाने वाले मणिनागेन्द्र सिंह मोनू पटेल के करीबी माने जाते है । स्मार्ट सिटी हॉस्पिटल के मालिक डाक्टर अमित खरे को नरसिंहपुर जिले वासियों से काफी लगाव है, डॉ अमित खरे ने बताया कि नरसिंहपुर जिले वासियों की सेवा के लिए मैं हमेशा तत्पर हूं और रहूंगा । स्मार्ट सिटी हॉस्पिटल में केंद्रीय मंत्री मा. प्रहलाद सिंह पटेल,के भतीजे नरसिंहपुर विधायक मा. जालम सिंह पटैल के पुत्र मणिनागेन्द्र सिंह मोनू पटेल के द्वारा कोविड-19 से संक्रमित नरसिंहपुर जिले के भर्ती मरीजों के परिजनों से मुलाकात कर हाल चाल जाना एवं मरीजों के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था भी उपलब्ध कराई गई ।
इनका कहना…….
मुझे जानकारी प्राप्त हुई कि नरसिंहपुर जिले के मरीज जबलपुर की स्मार्ट सिटी हॉस्पिटल में भर्ती है। मैंने हॉस्पिटल पहुंचकर मरीजों के परिवारजनों से बाचतीत कर हालचाल जाना एवं ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी को देखते हुए तुरंत 20 ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराए गए। में मानव सेवा के लिए खड़ा हूं और हमेशा खड़ा रहूंगा ।
मणिनागेन्द्र सिंह मोनू पटैल युवा नेता
संचालक डां. अमित खरे ने बताया है की मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है और जबलपुर में जितने भी आंकड़े आ रहे है बह नरसिंहपुर जिले से ही अधिक सीरियस केस आ रहे है। लोग खुद लापरवाही कर रहे है, बुखार आने सांस फूलने को लेकर नॉर्मल इलाज मलेरिया टाइफाइड समझ के घर में ही इलाज कराते है। मैं 20 घंटे अपनी अस्पताल में ड्यूटी निभा रहा हूं 4 घंटे ही सोने मिल रहा है।
डाक्टर अमित खरे संचालक स्मार्ट सिटी हॉस्पिटल जबलपुर





