ताजा ख़बरेंमध्यप्रदेशराजनीति

जरुवाखेड़ा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती

संवाददाता- मनोज राय

जरुवाखेड़ा। भारतीय जनसंघ के संस्थापक डाँ.श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी की जयंती पंचायत भवन मे मनाई गई जिसमें डाँ.श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर सभी कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किए और डाँ.श्यामाप्रसाद मुखर्जी के जीवन यापन कर संगोष्ठी की गई जिसमें विधायक प्रदीप लारिया द्वारा उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा की डाँ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने कश्मीर में लागू दो निशान दो प्रधान और दो विधान जैसे कानून का विरोध करते हुए संकल्प लिया था कि कश्मीर से दो निशान दो प्रधान और दो विधान जैसी धारा 370 को खत्म किया जाए जिसका विरोध करते हुए ही उन्होंने अपने जीवन का बलिदान भी धारा 370 को खत्म करने के लिए कश्मीर में ही दिया जिस सपने को देश की भारतीय जनता पार्टी की नरेंद्र मोदी जी की सरकार ने डाँ.श्यामाप्रसाद मुखर्जी के संकल्प को कश्मीर से धारा 370 को आज खत्म किया और कश्मीर को भी एक स्वतंत्र प्रदेश के रूप में बनाकर दिखाया। इसके बाद हायर सेकेंडरी स्कूल में वृक्षारोपण का कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह सहित नरयावली किशनपुरा,खैराई,चांदामऊ,पाली,जरुवाखेड़ा ,हनौता सहित आसपास के क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुये।

Related Articles

Back to top button
Close
Close