ताजा ख़बरेंमध्यप्रदेश

जावरा । तहसील क्षेत्र में अब किसान अपनी फसलों को लेकर चिंतित होने लगे हैं बीते 2 सप्ताह से क्षेत्र में बारिश नहीं हुई है।

नागेश्वर धाकड की रिपोर्ट

जावरा  – बीते 2 सप्ताह से क्षेत्र में बारिश नहीं हुई है। जिसके चलते अब किसान परेशान है। क्षेत्र के किसान महेश धाकड सरसी और दशरथ धाकड ने बताया कि इस बार  सही समय पर क्षेत्र में सोयाबीन की बोनी हुई है। सभी किसान भाइयों की फसल अच्छी तरह जमीन से बाहर निकल आई है। सभी किसानों ने अपने अपने खेतों में फसलों के अंदर खरपतवार कर  निदाई भी कर ली है लेकिन बारिश की लंबी खींच के कारण किसानों की फसलें सूखने लगी है। जिस किसान के पास पानी की व्यवस्था है वह अपनी फसल को बचाने के लिए अपनी फसल में पानी दे रहा है लेकिन जिस किसान के पास पानी की व्यवस्था नहीं है वह किसान आसमान को देख कर इंद्रदेव के बरसने का इंतजार कर रहा है। किसानों ने यह बताया कि यदि सही समय पर वर्षा नहीं होती है तो मक्का सोयाबीन और कपास की फसल को भारी मात्रा में नुकसान होने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button
Close
Close