मध्यप्रदेश

जिले के विभिन्न ग्रामो में जागरूकता रथ के द्वारा जरुरतमंद लोगो को मास्क वितरण और कोरोना संक्रमण से बचाव के संबंध में प्रचार करते हुये

झाबुआ से विजय शर्मा की रिपोर्ट

कोरोना जागरूकता रथ आमजन में कोरोना जागरूकता और टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन झाबुआ द्वारा लोक सेवा प्रबंधन विभाग के सहयोग से चलित जागरूकता रथ चलाया जा रहा हैं। कोरोना जागरूकता रथ शहर, गांव और फलियों में जाकर आम जन को टीकाकरण और कोविड 19 संक्रमण से बचाव और सावधानी के बारे में झाबुआ के स्थानीय भाषा मे जानकारी प्रसारित कर रहा हैं। स्थानीय कलाकारों द्वारा बनाई गई कई जागरूकता गीतों को प्रसारित किया जा रहा है। जागरूकता रथ में कोरोना से बचाव के लिये क्या करे और क्या न करें , कंट्रोल रूम के नंबर, व्हाट्सअप वीडियो कॉलिंग नंबर, टीकाकरण के लिये कैसे पंजीकरण करें आदि जानकारी प्रदान की जा रही हैं। जागरूकता रथ में डॉक्टर, नर्सेज और मेडिकल स्टाफ को समर्पण और तैयारियों का आत्मविश्वास का एक झलक दिखाया गया हैं।इस रथ के माध्यम से जरूरतमंद लोगो को मास्क भी प्रदान किया जा रहा हैं। गौरतलब है कि इस जागरूकता रथ को 22 मई को माननीय सांसद महोदय, विधायक महोदय और अन्य जनप्रतिनिधियों ,अधिकारियों की उपस्थिति में कलेक्टर झाबुआ के द्वारा इस जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया था।

Related Articles

Back to top button
Close
Close