मध्यप्रदेश
जिले में कोरोना कर्फ्यू का सख्ती से पालन करवाएं ताकि जिला शीघ्र कोरोना मुक्त हो,कोविड-19 प्रभारी मंत्री डॉ. मोहन यादव
जिले के आलोट, ताल, जावरा, बड़ावदा क्षेत्रों का भ्रमण कर बैठक में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

रतलाम से पवन सोलंकी की रिपोर्ट
प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री तथा जिले के कोविड-प्रभारी मंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को जिले के आलोट, ताल, बड़ावदा, खारवाकला, जावरा क्षेत्र का भ्रमण करते हुए कोविड-19 के विरूद्ध क्रियान्वित रणनीति का जायजा लिया। उन्होंने बैठक लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान सांसद श्री अनिल फिरोजिया, जावरा विधायक डा. राजेन्द्र पाण्डेय, श्री राजेंद्रसिंह लुनेरा भी उपस्थित थे। जावरा में आयोजित बैठक से वीसी द्वारा रतलाम शहर विधायक श्री चैतन्य काश्यप, ग्रामीण विधायक श्री दिलीप मकवाना भी जुड़े थे।


