ताजा ख़बरेंमध्यप्रदेश

जुन्नारदेव (छिंदवाड़ा) टीकाकरण-महाअभियान का हुआ शुभारंभ।।जिले का सबसे सफलतम कार्यक्रम कहे तो अतिश्योक्ति नही|

ज्ञानेश्वर विश्वकर्मा की रिपोर्ट 

जुन्नारदेव :- आज 21 जून 2021 को स्थानीय टीकाकरण केंद्र नंदलाल सूद हायर सेकंडरी स्कूल में अनुविभाग के समस्त प्रशासनिक अधिकारियों व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि के द्वारा सर्वप्रथम माँ सरस्वती जी , पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी और महात्मा गांधी जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण के साथ पूजन अर्चना कर टीकाकरण महाअभियान का शुभारंभ किया गया ।
इस अवसर पर क्षेत्रीय एसडीएम मधुवंत राव धुर्वे अनुविभाग एसडीओपी एस के सिंह तहसीलदार रेखा देशमुख जनपद सीईओ सुरेंद्र साहू बीएमओ आर आर सिंह नगर पालिका सीएमओ सत्येंद्र सायलवार व सभी सरकारी संस्थाओं के प्रमुख के अलावा भाजपा मंडल अध्यक्ष नवजीत मोनू जैन वेक्सिनेशन प्रभारी नितेश राजपूत(कर्मठ) के अतिरिक्त बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि गण दीपेश जैन विशेष चौरसिया पंडित सीपी शर्मा शरद कुरोलिया विष्णु शर्मा अभिषेक पारे राजकुमार यादव रमेश सलोडे संजय जैन राजेश श्रीवास्तव गुड्डू रजक रोहित मिश्रा एवं अच्छी तादाद में वेक्सिनेशन का लाभ लेने वाले लाभार्थी उपस्थित थे।।
आज के इस टीकाकरण महाअभियान कार्यक्रम के सफलता का श्रेय जुन्नारदेव एसडीएम एम आर धुर्वे जुन्नारदेव एसडीओपी एस के सिंह व सभी संस्था प्रमुखों व स्थानीय जनप्रतिनिधियों को जाता है।।

Related Articles

Back to top button
Close
Close