ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराजनीति
जुन्नारदेव (छिंदवाड़ा) । भाजपा कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण कर सेवाभाव के रूप में मनाया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन।
जुन्नारदेव (छिंदवाड़ा) से ज्ञानेश्वर विश्वकर्मा की रिपोर्ट

जुन्नारदेव (छिंदवाड़ा) – भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आज जुन्नारदेव के सोमाटेकरी वार्ड क्र 10 में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा ग्राम में पहुंचकर वृक्षारोपण कर प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन सेवा भाव के रूप में मनाया। साथ ही नपा सफाईकर्मी का स्वागत व पैर पूजकर मिष्ठान वितरण किया। इस मौके पर भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष मोनू जैन सहित पार्षद अन्य कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।


