ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

जुन्नारदेव। अक्षिता कार्यक्रम के अंतर्गत शहरी परियोजना छिन्‍दवाड़ा में मास्‍क व सेनिटाईजर का वितरण।

रिपोर्टर- ज्ञानेश्वर विश्वकर्मा

जुन्नारदेव। जिला प्रशासन के साथ अंतरा फाउंडेशन द्वारा कोरोना महामारी के दौरान समन्वय से आवश्यक सहयोग प्रदान किया जा रहा। छिंदवाड़ा। कलेक्टर श्री सौरभ कुमार सुमन के मार्गदर्शन में छिंदवाड़ा जिले में 2019 से चल रहे अक्षिता कार्यक्रम के अंतर्गत जिला प्रशासन के साथ अंतरा फाउंडेशन द्वारा कोरोना महामारी के दौरान समन्वय से आवश्यक सहयोग प्रदान किया जा रहा है तथा महिला एवं बाल विकास और स्वास्थ्य विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा, ए.एन.एम. व सी.एच.ओ. सहित अन्य सेवा प्रदाता को आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराये जा रहे हैं।
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री कल्‍पना तिवारी रिछारिया ने बताया कि अक्षिता कार्यक्रम के अंतर्गत गत दिवस छिंदवाड़ा शहरी परियोजना के सभी महिला पर्यवेक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व आंगनवाड़ी सहायिका को सुरक्षा के लिए 3-3 एन.-95 मास्क और प्रत्येक आँगनवाड़ी केंद्र पर 500 एम.एल.सेनीटाईजर प्रदाय किये गये। उन्‍होंने बताया कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत आगामी 3 महीने तक जिले के सभी महिला पर्यवेक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व आंगनवाड़ी सहायिका को एन.-95 मास्क और प्रत्येक आँगनवाड़ी केंद्र पर 500 एम.एल.सेनीटाईजर व पोषाहार वितरण के लिए ग्लब्स दिये जायेंगे।

Related Articles

Back to top button
Close
Close