मध्यप्रदेश
झाबुआ -टीकाकरण के लिए युवाओं में उत्साह …

झाबुआ से विजय शर्मा की रिपोर्ट
कलेक्टर सोमेश मिश्रा के आव्हान पर बड़ी संख्या में युवा भी अपना टीकाकरण में हिस्सा ले रहे हैं। जिला टीकाकरण अधिकारी राहुल गणावा के द्वारा बताया गया कि 18 प्लस के युवाओं में टीकाकरण के लिए भारी उत्साह है। जिले के लिए एक अच्छी और राहत भरी खबर है। युवाओं द्वारा इसका प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। डॉक्टर गणावा ने बताया कि हमारा लक्ष्य कि हम जिले में शत प्रतिशत टीकाकरण कर झाबुआ को सुरक्षित करेंगे और प्रदेश में अपना स्थान बनाएंगे।
इस अवसर पर आज अस्पताल में जिला पंचायत स्टाफ परिवार के सदस्य ,नगरपालिका झाबुआ , मध्य प्रदेश राज्य विद्युत मंडल ,वन विभाग के अधिकारी/ कर्मचारी ने अपना टीकाकरण करवाने के लिए उपस्थित हो रहे हैं। पुलिस अस्पताल में आज डॉ. अतिशी पाठक और स्टाफ टीकाकरण के लिए समन्वय कर रहे हैं।


