झाबुआ । रक्षाबंधन के पावन पर्व पर रक्षासूत्र की अनूठी पहल रक्षासूत्र हमारा रक्षा कवच- कलेक्टर
विजय शर्मा की रिपोर्ट

झाबुआ – कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में कलेक्टर सोमेश मिश्रा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिद्धार्थ जैन , अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एलएन गर्ग द्वारा रक्षाबंधन के पावन पर्व पर झाबुआ की बहनों से रक्षासूत्र बंधवाए एवं बहनों को श्रीफल , मिठाई एवं उपहार देकर सम्मानित किया I जिला प्रशासन द्वारा यह संकल्प लिया कि कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के महा अभियान दिनांक 25 एवं 26 अगस्त को जिले में शत प्रतिशत टीकाकरण करवाएंगे I झाबुआ जिले को सुरक्षित करने एवं यहां के भाइयों और बहनों को टीकाकरण करवाकर रक्षासूत्र को जिले का रक्षा कवच बनाएंगे I हमारे भाई – बहन भी इस अभियान में रक्षा कवच बनकर झाबुआ जिले को कोरोना वायरस से मुक्त करेंगे I टीकाकरण से जीवन की रक्षा हो यही सबसे बड़ा उपहार है I यह रक्षाबंधन जिले में एक मिसाल बनकर हर बहन भाई को सुरक्षित करेगा I इस पावन अवसर पर झाबुआ की महिलाएं जिसमें भूमिका माहेश्वरी , मंजुला शाह , ब्रह्मकुमारी दीदी जिसमें बीके जयंती दीदी , बीके ज्योति दीदी , रमेश सोलंकी , पेंशनर एसोसिएशन के अध्यक्ष रतन सिंह राठौर भैरूसिंह सोलंकी जितेंद्र शाह एवं अन्य बहने भी इस आयोजन में उपस्थित थी I


