टीकमगढ़-पुराने बस स्टैंड पर मारपीट तोड़फोड़ , उत्पात के 6 आरोपियों को पुलिस में 48 घंटे में गिरफ्तार किया
मनोज सिंह की रिपोर्ट

पुराने बस स्टैंड पर मारपीट तोड़फोड़ , उत्पात के 6 आरोपियों को पुलिस में 48 घंटे में गिरफ्तार किया
शहर के पुराना बस स्टैंड बीते दिनों 6 आरोपियों ने मिलकर तोड़फोड़ और मारपीट की घटना को अंजाम दिया था जिस पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया इसके बाद पुराना बस स्टैंड पर खुली दुकानों को शाम 10:00 बजे ही, बंद कराया गया और रात में बस स्टैंड पुलिस बल तैनात कर दिया है वहीं पुलिस ने रविवार रात 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया पुराना बस स्टैंड पर साहिल बालवीर मोंटी बालमीक अनूप बालमीक प्रद्युम्न बालमीक ने शुक्रवार रात 11:00 बजे दुकानदारों से शराब के लिए रुपए मांगे थे और रुपए नहीं देने पर दुकानदारों से मारपीट कर दी थी साथ ही पुराने बस स्टैंड पर खड़ी यात्री बस के कांच फोड़ दिए थे इसी मार्ग से निकल रहे ट्रक में तोड़फोड़ करते हुए ड्राइवर के साथ भी मारपीट की इसके बाद सभी आरोपी फरार हो गए जिस पर एसपी प्रशांत खरे ने मामले को गंभीरता से लेकर आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिए पुलिस ने दूसरे दिन आरोपियों को खोज भी शुरू कर दी आरोपियों के ठिकाने पर दबिश दी गई जिसमें 6 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गए!


