टीकमगढ़ – मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कोविड प्रभारी मंत्री, अधिकारी, कर्मचारी एवं क्राइसिस मैनेजमेंट समूहों के सदस्यों को किया संबोधित।

मनोज सिंह की रिपोर्ट
टीकमगढ़ – मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज प्रदेश के सभी कोविड प्रभारी मंत्री, अधिकारी, कर्मचारी एवं क्राइसिस मैनेजमेंट समूहों के सदस्यों को टीकाकरण एवं कोविड 19 की संभावित तीसरी लहर के नियंत्रण हेतु संबोधित किया।
संबोधन के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर टीकमगढ़ स्थित एनआईसी कक्ष से खरगापुर विधायक श्री राहुल सिंह, कलेक्टर श्री सुभाष कुमार द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत खरे, जिला पंचायत सीईओ श्री एसके मालवीय, अपर कलेक्टर श्री आईजे खलको, एसडीएम टीकमगढ़ श्री सौरभ मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर श्री हर्षल चौधरी, सिविल सर्जन डॉ. अमित शुक्ला, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. पीके माहौर, क्राइसिस मैनेजमेंट समूह के सदस्य सहित संबंधित अधिकारी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुये।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मध्य प्रदेश के सभी कोविड प्रभारी मंत्री एवं क्राइसिस मैनेजमेंट समूहों को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना संकट में हमारी क्राइसिस मैनेजमेंट कपंनी कमेटियां पूरे देश में एक मॉडल के रूप में उभरी है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में हमारे क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी के काम की भूरी-भूरी प्रशंसा हुई है ये मेरे लिए भी गर्व का विषय है कि आपके सहयोग से क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटियों के प्रयासों से हमने जो जन-भागीदारी का मॉडल खड़ा किया, जिसमें नियंत्रण भोपाल से नहीं होता था।
श्री चौहान ने कहा कि जिले की क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी, ब्लॉक की मैनेजमेंट कमेटी, वॉर्ड की मैनेजमेंट कमेटी, ग्राम की मैनेजमेंट कमेटी अपने यहां हर चीज को नियंत्रित कर रही थी कि कौन सी सेवा जारी रखना है। किस बंद करके रखना है। मेरे जन प्रतिनिधि साथियों ने जो जिला प्रशासन के साथ मिलकर जो काम किया है वो अद्भुत और अद्वितिय है। मैं उसके लिए सबका आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने कह कि हमारे ग्राम स्तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटियों ने कोरोना संकट काल में चमत्कार किया है और कोविड को नियंत्रित करने में हम देश में सबसे पहले सफल हुए। ये सफलता जनता के प्रयत्नों की है। हम सफल इसलिए हुए कि इस कार्य में जनता सक्रिय हुई। दूसरी लहर ने सचुमच ही हमें बहुत नुकसान पहुंचाया है मन अभी भी दर्द तकलीफ और पीड़ा से भर जाता है। लेकिन आज हम सुखद स्थिति में पहुंचे है तो आप सब के प्रयासों का ही नतीजा है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मुझे आपसे कहने में संकोच नहीं है। एक साल में दो बार कोविड संकट ने प्रदेश की आर्थिक व्यवस्था को गंभीर असर पड़ा है। मैं अर्थव्यवस्था के पुनर्निर्माण में अभी लगा हूं। उन्होंने कहा कि हम अर्थव्यवस्था को खड़ा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। क्योंकि अर्थ से ही सब कुछ संभव है। आर्थिक संकट होते हुए भी हमारी कोशिश रहेगी कि निर्माण सतत जारी रहेंगे। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि हम अपनी टीम के साथ परिश्रम की पराकाष्ठा और प्रयत्नों की परिसीमा करेंगे। उन्होंने कहा कि तीसरी लहर से निपटने हम कुल मिलाकर 75 हजार बिस्तर अस्पतालों में तैयार रखेंगे, अस्पतालों में ऑक्सीजन लाइन बिछ रही है, बच्चों के वार्ड अलग बनाए जा रहे हैं। प्रशासन के साथ क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटियां अस्पतालों में जाकर इंतजाम देखें।


